{"_id":"58a09b054f1c1b5f7ed83f8e","slug":"the-body-of-a-murder-charge-in-the-room-got-married","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे में मिला विवाहिता का शव हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमरे में मिला विवाहिता का शव हत्या का आरोप
अमर उजाला, हाथरस
Updated Sun, 12 Feb 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता के शव पर विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदपा थाना क्षेत्र के गांव ककोड़ी में रविवार दोपहर एक घर में 22 वर्षीय विवाहिता का शव मिलने से सनसनी फैल गई। विवाहिता के पिता ने ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी पति और ससुर को हिरासत में ले लिया है। शव का पोस्टमार्टम भी कराया गया है। हालांकि देर शाम तक पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई थी।
सहपऊ के मढ़ाका के पास गांव नगला कली के रहने वाले जगवीर सिंह के मुताबिक उन्होंने बेटी मीरा की शादी साढ़े तीन साल पहले ककोड़ी के जोगेंद्र सिंह से की थी। मीरा के दो बच्चे भी हैं।
आरोप है कि दहेज में दो लाख रुपये और भैंस की मांग आरोपी ससुराली करते रहते थे। इसे लेकर मीरा के साथ मारपीट भी की जाती थी। इसे लेकर कई बार जगवीर ने विरोध जताया था और गांव में पंचायतें भी हुई थीं। वहीं मीरा के पति आरोपी जोगेंद्र सिंह का कहना है कि रविवार को उसने अपनी मां को दो हजार रुपये दिए थे, इसे लेकर मीरा उससे नाराज थी लेकिन कोई लड़ाई-झगड़ा नहीं हुआ था। वह इसके बाद काम करने गांव से बाहर चला गया। पीछे से मीरा ने खुद को कमरे में बंद कर फांसी लगा ली। दहेज के लिए उत्पीड़न का आरोप गलत है।
विज्ञापन
दरवाजे तोड़कर मीरा के शव को उतारा गया और उसके परिजनों को सूचित किया गया। विवाहिता की मौत की खबर पर सीओ सादाबाद मनीषा सिंह, तहसीलदार कमलेश गोयल भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच-पड़ताल की। इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार ने जोगेंद्र और उसके पिता सुरेश चंद्र को हिरासत में ले लिया है। सत्येंद्र कुमार का कहना है कि विवाहिता के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।