Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   No permit, no insurance, outstanding challan... yet the bus was running on the highway.

Hathras News: न परमिट, न बीमा, बकाया चालान...फिर भी हाईवे पर दौड़ रही थी बस

Wed, 25 Nov 2026 12:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 25 Nov 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
No permit, no insurance, outstanding challan... yet the bus was running on the highway.
सिकंदराराऊ कोतवाली पर खड़ी बस, जिससे दुर्घटना हुई। संवाद - फोटो : Samvad
हाथरस। सिकंदराराऊ क्षेत्र में गांव बिलारा के पास हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की जान लेने वाली निजी बस पूरी तरह अनफिट और अवैध रूप से हाईवे पर दौड़ रही थी। उसका परमिट पांच साल पहले ही खत्म हो चुका था और उस पर 13 हजार रुपये से अधिक के चालान भी लंबित थे।
विज्ञापन

इसके बावजूद न तो परिवहन विभाग ने इसे सीज किया और न ही यातायात पुलिस की नजर इस पर पड़ी। जांच में सामने आया है कि हादसे का कारण बनी यह बस अलीगढ़ जिले के अकराबाद थाना क्षेत्र के गांव नगला बख्शी, लाधौवा निवासी राजन के नाम पर पंजीकृत है। राजन इस बस का चौथा मालिक है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, इस बस का परमिट 10 मई 2021 को ही समाप्त हो चुका था। इसके बाद से बस बिना वैध परमिट के सड़कों पर फर्राटा भर रही थी। इतना ही नहीं, बस का बीमा भी 26 मार्च 2024 को खत्म हो चुका था और इसका रोड टैक्स भी 31 अक्तूबर 2026 को समाप्त हो गया था। बिना किसी वैध दस्तावेज के यह बस खुलेआम यात्रियों की जान जोखिम में डालकर हाईवे पर चलाई जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बकाया चालान के बाद भी नहीं रुके पहिये
25 अगस्त 2024 में राजस्थान के भरतपुर में बिना परमिट संचालन के चलते इस बस का 10,600 रुपये का चालान काटा गया था। इसके अलावा बीमा समाप्त होने पर 2,000 रुपये और क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने पर 1,000 रुपये का चालान किए जा चुके हैं। नियमों के तहत बकाया चालान जमा न करने और दस्तावेज पूरे न होने पर वाहन को जब्त किया जाना चाहिए था, लेकिन कुल 13,600 रुपये के चालान लंबित होने के बावजूद बस बेरोकटोक संचालित होती रही। सवाल यह है कि आखिर किसकी शह पर बिना परमिट और बिना बीमा के यह खटारा बस सालों तक नेशनल हाईवे पर दौड़ती रही।


मालिक तक पहुंची पुलिस, चालक अब भी पकड़ से दूर
हादसे के बाद सक्रिय हुई पुलिस चार घंटे के अंदर वाहन नंबर के आधार पर बस के वर्तमान और चौथे मालिक राजन तक पहुंच गई थी। पूछताछ में पता चला कि बस नगला गोपी का युवक चला रहा था। बस भी बरामद कर ली गई, लेकिन नाम-पते मिलने के बाद पुलिस हादसे को दो दिन बीत जाने के बाद भी चालक को नहीं पकड़ सकी। इधर तहरीर के लिए मंगलवार रात तक मृतकों के परिजनों का इंतजार किया जाता रहा। पुलिस अब बस के दस्तावेजों और इसके संचालन से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।


एक साल पहले भी लापरवाही से गई चार की जान
सासनी में अलीगढ़-आगरा हाईवे पर समामई के निकट छह नवंबर को इसी तरह के हादसे में एक किशोर सहित चार लोगों की मौत हो गई थी। रोडवेज बस व दूध के टैंकर की भिड़ंत हुई थी। बस के 93 हजार रुपये के 41 चालान व टैंकर पर 18500 रुपये के 7 चालान थे।






-----
परिजनों की तहरीर मिलते ही एफआईआर दर्ज की जाएगी। हादसे के लिए जिम्मेदार व लापरवाही बरतने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। सड़क पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है।
-रामानंद कुशवाहा, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed