{"_id":"6b05e1536262f775fa0e0be9","slug":"learning-how-to-abort-a-child-by-watching-youtube-situation-worsens-hathras-news-c-56-1-hts1004-157593-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: यू ट्यूब देखकर सीखा गर्भ गिराने का तरीका, हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: यू ट्यूब देखकर सीखा गर्भ गिराने का तरीका, हालत बिगड़ी
Wed, 25 Nov 2026 12:41 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 25 Nov 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
हाथरस। हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर में मंगलवार शाम एक गर्भवती महिला की धतूरा खाने से हालत बिगड़ गई। परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
गांव का युवक मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। दंपती के पहले से चार बच्चे हैं। युवक की 28 वर्षीय पत्नी फिर से गर्भवती हो गई। दो महीने का गर्भ होने पर इसकी जानकारी हुई। खराब आर्थिक स्थिति के चलते वह चार बच्चों के बाद दोबारा मां नहीं बनना चाहती थी और गर्भ गिराना चाहती थी।
बताते हैं कि महिला ने पति से इस बारे में बोला था, लेकिन उसने ध्यान नहीं दिया। कोई रास्ता न दिखने पर महिला ने मंगलवार को मोबाइल पर यू ट्यूब के जरिये गर्भ गिराने के तरीके खोजे थे, जिसमें धतूरा खाने से जुड़ी जानकारी सामने आई। इसके आधार पर उसने मंगलवार शाम करीब पांच बजे धतूरे का सेवन कर लिया।
विज्ञापन
कुछ ही देर बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन स्थिति गंभीर बनी रहने के कारण उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल है।
स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी स्थिति के लिए बिना चिकित्सकीय सलाह के किसी भी घरेलू या इंटरनेट पर बताए गए उपाय का प्रयोग खतरनाक हो सकता है। हर स्वास्थ्य केंद्र पर परिवार नियोजन के लिए परामर्श उपलब्ध है। समस्या होने पर स्वास्थ्य केंद्र पर ही संपर्क करें।
-डाॅ. वेदप्रकाश अग्रवाल, सीएमओ