{"_id":"6b05e349387504183504ee6b","slug":"high-court-seeks-reply-seals-gulati-ultrasound-centre-hathras-news-c-56-1-hts1004-157588-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: हाईकोर्ट ने मांगा जवाब, सील किया गुलाठी अल्ट्रासाउंड सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: हाईकोर्ट ने मांगा जवाब, सील किया गुलाठी अल्ट्रासाउंड सेंटर
Wed, 25 Nov 2026 12:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 25 Nov 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
गुलाठी अल्ट्रासाउंड सेंटर पर जांच करते प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी। संवाद
- फोटो : SamvAD
हाथरस। इलाज और जांच में कथित लापरवाही के एक मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार शाम बड़ी कार्रवाई की। प्रशासन ने शहर की डाकखाना वाली गली स्थित गुलाठी नर्सिंग होम के अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा मारा और उसे सील कर दिया।
टीम के अनुसार निरीक्षण के दौरान मौके पर कोई योग्य रेडियोलॉजिस्ट नहीं मिला। तरफरा, नयाबांस निवासी एक गर्भवती महिला ने कुछ समय पूर्व गुलाठी अल्ट्रासाउंड सेंटर पर अपनी जांच कराई थी। आरोप है कि सेंटर की रिपोर्ट में गर्भस्थ शिशु को पूरी तरह सामान्य बताया गया, लेकिन बाद में स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत होने पर परिजनों ने दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में जांच कराई।
वहां की रिपोर्ट में गर्भ में पल रहे बच्चे में गंभीर कमी पाई गई। इस घोर लापरवाही पर पीड़ित परिवार ने प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग से शिकायत की, लेकिन लंबे समय तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने न्याय की गुहार लगाते हुए 10 अक्तूबर को हाईकोर्ट में उत्तर प्रदेश सरकार समेत तीन अन्य के खिलाफ रिट याचिका दाखिल की। इसमें अस्पताल संचालक रमेश गुलाठी के अलावा जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भी पक्षकार बनाया गया।
विज्ञापन
कोर्ट ने मांगा था जवाब, बृहस्पतिवार को होनी है सुनवाई
याचिका पर 22 अक्तूबर को हुई सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने अपर मुख्य स्थायी अधिवक्ता (एसीएससी) को निर्देश दिए थे कि वे यह पता लगाकर कोर्ट को अवगत कराएं कि संबंधित गर्भवती महिला का अल्ट्रासाउंड करने वाला व्यक्ति इसके लिए योग्य रेडियोलॉजिस्ट था या नहीं। इसके बाद 13 नवंबर को हुई सुनवाई में पीठ ने दाखिल पूरक शपथपत्र को रिकॉर्ड पर लिया और सरकारी वकील के अनुरोध पर निर्देश प्राप्त करने के लिए तीन दिन का समय देते हुए अगली सुनवाई के लिए 26 नवंबर की तिथि तय की।
शाम को पहुंची टीम
बृहस्पतिवार को हाईकोर्ट में जवाब दाखिल किया जाना है। ऐसे में कोर्ट की फटकार से बचने के लिए डीएम के आदेश पर मंगलवार को एसडीएम सदर शुभेंद्र गोयल के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम गठित की गई। टीम में पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी व एसीएमओ डॉ. मधुर और शहर कोतवाल अवधेश सिंह शामिल रहे।
प्रयागराज रवाना किए गए कर्मचारी
सेंटर को सील करने की कार्रवाई पूरी करने के बाद प्रशासन ने हाईकोर्ट में जवाब और कार्रवाई की रिपोर्ट दाखिल करने के लिए दो कर्मचारियों को तत्काल प्रयागराज रवाना कर दिया है। शहर के बीचोबीच अचानक हुई इस कार्रवाई से जिले के अन्य अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालकों में भी खलबली मच गई है।
हाईकोर्ट के निर्देशों के क्रम में गुलाठी अल्ट्रासाउंड केंद्र की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान वहां कई खामियां मिलीं और योग्य चिकित्सक मौजूद नहीं थे, जिसके आधार पर सेंटर को सील कर दिया गया है।
-शुभेंद्र गोयल, एसडीएम सदर