Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Bride accuses groom of attempted rape, arrested

Hathras News: दुल्हन ने दूल्हे पर लगाया दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप, गिरफ्तार

Wed, 25 Nov 2026 12:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 25 Nov 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Bride accuses groom of attempted rape, arrested
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
सादाबाद (हाथरस)। क्षेत्र के एक गांव की युवती ने शादी की अगली सुबह पति और उसके बहनोई पर दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी। इस मामले में थाने में दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई। अंत में पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी दूल्हे और उसके बहनोई को गिरफ्तार कर लिया। मथुरा के सुरीर से आई बरात बिन दुल्हन के लौट गई।
विज्ञापन


खास ये है कि युवती और आरोपी की शादी पहले 21 नवंबर को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में हुई। अगले ही दिन 22 नवंबर की रात दोनों पक्षों ने मिलकर युवती के गांव में फिर से शादी समारोह का आयोजन किया। काफी संख्या में मथुरा से बराती पहुंचे थे। 23 नवंबर की सुबह दुल्हन ने ये कहते हुए हंगामा मचा दिया कि जब वह कमरे में अकेले सो रही थी, मथुरा जिले के सुरीर क्षेत्र का निवासी दूल्हा अपने पलवल (हरियाणा) के होडल निवासी बहनोई के साथ घुस आया।
विज्ञापन

नशे में धुत दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे और उसके बहनोई को पकड़ लिया। मामला थाने पहुंचा। दोनों पक्ष के लोग वहां जमा हो गए। पुलिस ने समझौते का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। शादी से इन्कार करते हुए दुल्हन कार्रवाई की मांग पर अड़ गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल नितिन कसाना ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयमाला के बाद बुलेट पर बिगड़ गई थी बात

ग्रामीणों ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच 22 नवंबर को शादी की रात ही विवाद शुरू हो गया था। जयमाला के बाद दूल्हा बुलेट मोटरसाइकिल की मांग पर अड़ गया था। दोनों पक्षों के बीच कहा-सुनी हुई। आरोप है कि इस दौरान दूल्हे ने दुल्हन और उसके पिता को थप्पड़ मार दिया था। बड़े-बुजुर्गों ने किसी तरह मामला शांत कराया। हालांकि, अगली सुबह दूल्हे की हरकत के बाद दुल्हन ने शादी से साफ इन्कार दिया।




सादाबाद में दुल्हन की शिकायत पर एफआईआर दर्ज करते हुए पर आरोपी दूल्हा और उसके बहनोई को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में बुलेट मोटरसाइकिल के लिए दुल्हन और उसके पिता के साथ हाथापाई की बात भी सामने आई है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे। विवेचना में साक्ष्यों के आधार पर दहेज के लिए मारपीट की धारा बढ़ाई जाएगी।

-रामानंद कुशवाहा, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed