फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The arrangements seen on the health center, the patients ask their problems

स्वास्थ्य केंद्र पर देखीं व्यवस्थाएं मरीजों से पूछीं उनकी समस्याएं

Tue, 28 May 2019 11:57 PM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Tue, 28 May 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
The arrangements seen on the health center, the patients ask their problems
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी का निरीक्षण करते डीएम। - फोटो : अमर उजाला
सासनी। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य केंद्र पर खलबली मच गई। डीएम ने स्वास्थ्य केंद्र की रंगाई-पुताई, जच्चा बच्चा केंद्र और तीमारदारों के लिए पेयजल की व्यवस्थाएं देखीं। स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती मरीजों का हालचाल जाना। हालांकि डीएम को स्वास्थ्य केंद्र पर कोई अव्यवस्था देखने को नहीं मिली। उन्होंने कहा कि वह स्वास्थ्य केंद्र को आदर्श स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा दिलाना चाहते है।
विज्ञापन


डीएम ने जच्चा-बच्चा केंद्र पर मौजूद प्रसूतिकाओं का हालचाल जाना और उनसे पूछा कि स्वास्थ्य केंद्र के माध्यम से उनको क्या सुविधा दी जाती है। खाना-पीना दिया जाता है या नहीं। स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती मरीजों का हालचाल जाना। मरीजों के बिस्तरों की सफाई करने के निर्देश दिए। मरीजों से पूछा कि दवा बाहर से मंगवाई जाती है या अस्पताल से दी जाती है। इसके बाद डीएम ने दवाओं का स्टॉक भी चेक किया। भीषण गर्मी में दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता रखने के निर्देश दिए। खून जांच केंद्र पर रखे नमूनों के बारे में जांच की।
विज्ञापन


कर्मचारियों एवं अधिकारियों की उपस्थित का पंजिका के माध्यम से भौतिक सत्यापन किया। एक कर्मचारी के अवकाश का प्रार्थना पत्र मिला, लेकिन चिकित्सक द्वारा कोई टिप्पणी नहीं लिखने के कारण केंद्र प्रभारी को फटकार लगाई। स्वास्थ्य केंद्र भवन की रंगाई-पुताई कराने के निर्देश दिए। एक्सरे रूम का भी निरीक्षण किया। जानकारी की गई कि कितने एक्सरे किए गए हैं। मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए परिसर की सफाई व्यवस्था के निर्देश दिए। एसडीएम हरिशंकर यादव एवं स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed