{"_id":"63937b701ff3a87dd00f717c","slug":"tender-given-to-the-favorite-firm-by-dividing-the-same-work-into-two-parts-hasayan-news-ali3065969152","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: एक ही कार्य को दो भागों में बांटकर चहेती फर्म को दिया टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: एक ही कार्य को दो भागों में बांटकर चहेती फर्म को दिया टेंडर
विज्ञापन
ग्राम पंचायत शहबाजपुर के माजरा अल्हैदीनपुर की वह गली जिसका किया गया है टैंडर। संवाद
- फोटो : HASAYAN
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
ग्राम पंचायत शहबाजपुर में राज्य और 15वें वित्त आयोग के तहत होने वाले कार्य पर सवाल उठ रहे हैं। गांव गड़ौला निवासी युवक ने जिलाधिकारी, डीपीआरओ व खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह को भेजे गए शिकायती पत्र में इस कार्य की निविदा प्रक्रिया में गड़बड़ी की शिकायत की है।
गांव गड़ौला निवासी सुशील तोमर ने कहा है कि ग्राम पंचायत के माजरा अल्हैदीनपुर में एक ही गली के कार्य को दो भागों में अलग अलग बांटकर बिना जिला स्तरीय अधिकारियों से अनुमोदन लिए ही सचिव, प्रधान व प्रतिनिधि पति द्वारा चहेती फर्म के संचालक के नाम इसका टेंडर करा दिया गया है। शिवचरन के घर से तुरसनपाल का घर एक ही गली में है।
इस गली में कोई मोड़ न होने के बाद भी सचिव और प्रधान ने साठगांठ कर शिवचरन के घर से तुरसनपाल के घर वाली गली को निविदा टेंडर में तीसरे क्रम पर शिवचरन के घर से उदयपाल के घर व चौथे क्रम पर उदयपाल के घर से तुरसनपाल के घर तक का कार्य दर्शाते हुए बिना जिला स्तरीय अधिकारियों से अनुमोदन एक ही गली, जिसमें कोई मोड भी नहीं है, को दो भागों में बांटकर गलत तरीके से टेंडर कर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने जिला सतरीय अधिकारियों से इस मामले की जांच कराके जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह का कहना है कि ग्राम पंचायत शहबाजपुर में सचिव व प्रधान के द्वारा एक ही गली में होने वाले कार्य को दो भागों में बांटकर टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी किए जाने की शिकायत संज्ञान में आई है। इस बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए कार्रवाई की जाएगी।