{"_id":"657dc9fbffb4713ec60540b5","slug":"tempo-hits-dhewati-and-grandmother-dhewati-dies-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras Road Accident: सड़क किनारे खड़ी महिला में टेंपो ने मारी टक्कर, नानी की गोद से गिरी धेवती, हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Road Accident: सड़क किनारे खड़ी महिला में टेंपो ने मारी टक्कर, नानी की गोद से गिरी धेवती, हुई मौत
Sat, 16 Dec 2023 09:32 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 16 Dec 2023 09:32 PM IST
सार
नानी सड़क किनारे खड़ी थीं। उनकी गोद में उनकी डेढ़ वर्षीय धेवती थी। तभी गांव नगला जलाल की ओर से तेज गति से आ रहे टेंपो ने उनको टक्कर मार दी। हादसे में धेवती की मौके पर ही मौत हो गई और नानी गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस में सिकंदराराऊ के कासगंज रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी के निकट 16 दिसंबर को नानी-धेवती को टेंपो ने टक्कर मार दी। हादसे में धेवती की मौत हो गई, जबकि नानी गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नानी का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा के मोहल्ला चांदगढ़ी निवासी मधु पत्नी सुशील कुमार उर्फ किशन लाल कासगंज रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी के निकट सड़क किनारे खड़ी थीं। उनकी गोद में उनकी डेढ़ वर्षीय धेवती रिया पुत्री कुलदीप निवासी बदनबारा थाना सुरीर जिला मथुरा थी। तभी गांव नगला जलाल की ओर से तेज गति से आ रहे टेंपो ने उनको टक्कर मार दी। हादसे में रिया की मौके पर ही मौत हो गई और महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
मौके पर भीड़ जुट गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। वहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। बच्ची की मौत पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है । घटना की रिपोर्ट घायल महिला के पुत्र ने टेंपू चालक के खिलाफ कोतवाली में दर्ज कराई है ।
सूना हो गया कुलदीप का आंगन
रिया कुलदीप की इकलौती पुत्री थी। सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई, जिससे उसके घर का आंगन सूना हो गया। परिजनों का कहना था कि रिया से पूरा घर चहकता था। सभी उसके साथ खेलते थे। उसके साथ खेलते हुए सभी अपनी परेशानियों को भूल जाते थे। परिजनों का कहना है कि रिया के जाने के बाद घर आंगन सूना हो जाएगा। परिजनों का समय तक काटना मुश्किल हो जाएगा।