फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Teenager raped a girl while grazing a goat

Hathras: बच्ची के कपड़े धोते समय मां ने लगा देखा खून, तो खुला राज, दर्ज कराई रिपोर्ट

Fri, 10 Nov 2023 07:40 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 10 Nov 2023 07:40 PM IST
सार

बकरी चरा रही सात वर्षीय बच्ची को कॉलोनी का ही 17 वर्षीय किशोर खींच कर खंडहर में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया। किशोरी के कपड़े धोते समय जब मां ने उन पर खून लगा देखा, तो बात खुली।

विज्ञापन
Teenager raped a girl while grazing a goat
बच्ची से दुष्कर्म। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

मां जैसे ही अपनी बेटी के कपड़े धो रही थी, तो उसे कपड़ों पर खून लगा दिखाई दिया। मां ने बेटी से पूछा, तो उसने सब कुछ बता दिया। बच्ची ने बताया कि एक किशोर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले में रिपोर्ट दर्ज करा दिया गया।

विज्ञापन


हाथरस में सिकंदराराऊ के कासगंज रोड स्थित एक सुनसान जगह पर बनी एक कॉलोनी में 6 नवंबर की दोपहर में बकरी चरा रही सात वर्षीय बच्ची को कॉलोनी का ही 17 वर्षीय किशोर खींच कर खंडहर में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया। किशोरी के कपड़े धोते समय जब मां ने उन पर खून लगा देखा, तो बात खुली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी। 
विज्ञापन


कॉलोनी में गरीबी की रेखा से नीचे कई परिवार रहते हैं। 6 नवंबर को एक बच्ची जंगल में बकरी चरा रही थी। तभी कॉलोनी निवासी किशोर आ गया और बहला फुसला कर जंगल की तरफ ले गया। उसने बच्च का मुंह बंद कर दिया और खंडहर में ले जा कर उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। घर पर आकर किशोरी चुपचाप सो गयी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह जब परिजनों को सुस्त लगी, तो कारण पूछा, लेकिन किशोरी ने नहीं बताया। बाद में जब उसकी मां ने उसके अण्डर कपड़ों पर खून लगा देखा, तो उसने दोबारा पूछताछ की। तब कहीं जाकर बच्ची ने पूरी बात बताई। पुलिस ने किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण करा  कर रिपोर्ट दर्ज कर ली।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed