{"_id":"69e29876cf4de3539e0d20e2","slug":"team-sent-to-clear-land-of-encroachment-subjected-to-misconduct-hathras-news-c-64-1-sali1007-102906-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: भूमि को कब्जामुक्त कराने गई टीम से अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: भूमि को कब्जामुक्त कराने गई टीम से अभद्रता
Sat, 18 Apr 2026 02:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 18 Apr 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
गांव गोपालपुर में शिकायतकर्ता से मारपीट करतीं महिलाएं। स्रोत : वीडियोग्रैब
- फोटो : Archive
क्षेत्र के गोपालपुर गांव में पशुचर भूमि खाली कराने गई राजस्व टीम और शिकायतकर्ताओं पर विपक्षी पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। शिकायतकर्ताओं ने पुलिस के अलावा संबंधित अधिकारियों से भी इस मामले की शिकायत की है।
आकाश पुत्र मुन्नालाल और सौरभ पुत्र गंभीर सिंह निवासी गोपालपुर का कहना है कि उन्होंने जिलाधिकारी को पशुचर भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। इसकी जांच के लिए राजस्व विभाग के एक कर्मचारी शिकायतकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे थे। आरोप है कि मौके पर पहुंचते ही विपक्षी पक्ष की चार महिलाओं और एक पुरुष ने राजस्व कर्मचारी और शिकायतकर्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया।
आरोप है कि महिलाओं ने शिकायतकर्ताओं के साथ मारपीट की और उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी है। आकाश का कहना है कि उन्होंने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई। इसका वीडियो भी सबूत के तौर पर उन्होंने बना लिया है।
विज्ञापन
उन्होंने इस कृत्य की जांच कर दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग पुलिस से की है और अपनी जान-माल की सुरक्षा की भी गुहार लगाई है। कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप गिरी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।