फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Teachers will be appointed in secondary schools based on the number of students

छात्र संख्या के आधार पर माध्यमिक विद्यालयों में नियुक्त होंगे शिक्षक

Wed, 02 Oct 2019 12:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Teachers will be appointed in secondary schools based on the number of students
छात्र संख्या के आधार पर माध्यमिक स्कूलों में नियुक्त होंगे शिक्षक
विज्ञापन

जिले भर के सहायता प्राप्त विद्यालयों की टास्क फोर्स की आठ टीमें कर रहीं जांच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। अब एडेड माध्यमिक विद्यालयों में छात्र संख्या के आधार पर ही शिक्षक नियुक्त होंगे। शासन के फरमान के बाद जिलेभर के सहयता प्राप्त विद्यालयों की आठ टीमें जांच में जुट गई हैं। यह जांच चार अक्तूबर तक पूरी होगी और फिर उसे शासन के लिए भेजा जाएगा।
जिलेभर में 55 एडेड माध्यमिक विद्यालय हैं। कई विद्यालय तो ऐसे हैं, जिनमें शिक्षक तो भरपूर हैं, लेकिन विद्यार्थियों की संख्या काफी निमभन है। अब ऐसे विद्यालयों के शिक्षकों पर शासन की नजर पड़ गई है। तभी तो आने वाले दिनों में छात्र संख्या के आधार पर विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव के आदेश के बाद डीएम के निर्देश पर गठित टास्क फोर्स की आठ टीमें जांच में जुट गई हैं। विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की वास्तविक संख्या (पंजीकृत) के आधार पर शिक्षकों की संख्या, मान्यता शर्तों के आधार पर विद्यालय का संचालन आदि के बारे में जांच की जा रही है। डीआईओएस सुनील कुमार ने बताया कि सहायता प्राप्त विद्यालयों में छात्र संख्या और नियुक्त शिक्षकों की संख्या का ब्योरा शासन द्वारा मांगा गया है। आठ टीमों द्वारा 55 विद्यालयों का निरीक्षण कराकर सत्यापन रिपोर्ट मांगी गई है। चार अक्तूबर तक सत्यापन का कार्य पूरा करने के निर्देश डीएम द्वारा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed