फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Roadways bus passengers facing hardships; officials and public representatives oblivious.

Hathras News: दिक्कतें झेल रहे रोडवेज बसों के यात्री, अधिकारी व जनप्रतिनिधि बेखबर

Wed, 09 Sep 2026 02:32 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus passengers facing hardships; officials and public representatives oblivious.
सादाबाद में आगरा रोड पर अलीगढ़ डिपो की बस में बैठते यात्री। संवाद - फोटो : samvad
आईएसबीटी आगरा तक रोडवेज बसों का संचालन न होने से सादाबाद, हाथरस और अलीगढ़ क्षेत्र के यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। यात्रियों को बसें बदलने के साथ अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। उन्होंने सभी बसों का संचालन सीधे आईएसबीटी तक किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

आगरा में टेढ़ी बगिया पर नया सेटेलाइट फाउंड्री नगर बस स्टैंड पर ही हाथरस की ओर से जाने वाली बसों को रोका जा रहा है। यात्रियों का सुझाव है कि कालिंदी विहार मार्ग होते हुए एनएच-19 (आगरा-कानपुर हाईवे) से बसों को आईएसबीटी तक संचालित किया जाए। रामबाग और वाटरवर्क्स क्षेत्र में जाम की स्थिति में यह वैकल्पिक मार्ग उपयोगी हो सकता है। इससे यात्रियों को सीधे आईएसबीटी पहुंचने की सुविधा मिलेगी। आरएम आगरा बीपी अग्रवाल का कहना है कि शहर में जाम की समस्या को लेकर हाथरस, अलीगढ़ डिपो की बसों का संचालन फाउंड्रीनगर सेटेलाइट बस स्टैंड से किया जा रहा है। आईएसबीटी से बसों के संचालन की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन


एक स्थान पर मिलेंगी परिवहन की सुविधाएं
यात्रियों का कहना है कि बसों के आईएसबीटी तक पहुंचने से विभिन्न मार्गों की बसें एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। इससे यात्रियों को बार-बार वाहन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी और यात्रा का समय भी बचेगा। क्षेत्रीय लोगों ने जनप्रतिनिधियों, प्रशासन और परिवहन विभाग से जल्द पहल की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- सादाबाद, हाथरस और अलीगढ़ से बड़ी संख्या में यात्री प्रतिदिन आगरा आते-जाते हैं। बसों को सीधे आईएसबीटी तक पहुंचाने की व्यवस्था होनी चाहिए। - अनुभव लवानियां, यात्री।
- रामबाग और वाटरवर्क्स क्षेत्र में जाम के कारण बसों को आईएसबीटी तक ले जाना मुश्किल है तो कालिंदी विहार होते हुए एनएच-19 का विकल्प अपनाया जा सकता है। - राजनलाल शर्मा, यात्री।
- आईएसबीटी तक बसें नहीं पहुंचने का सबसे अधिक असर ग्रामीण और दूरदराज के यात्रियों पर पड़ रहा है। बस बदलने में अतिरिक्त समय और खर्च होता है। -प्रख्यात सागर, यात्री।

- जनहित में बसों का संचालन आगरा आईएसबीटी तक किया जाना जरूरी है। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को जल्द निर्णय लेकर यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध करानी चाहिए। - गौरव गौड़ एडवोकेट, यात्री।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed