{"_id":"6aa07af41f5459bda50cc28f","slug":"target-of-100-caesarean-sections-per-month-at-the-womens-hospital-hathras-news-c-56-1-hts1004-153904-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: महिला अस्पताल में हर माह 100 सिजेरियन का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: महिला अस्पताल में हर माह 100 सिजेरियन का लक्ष्य
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. वेद प्रकाश ने मंगलवार को जिला महिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति परखते हुए गरीब प्रसूताओं को बेहतर सुविधा देने के लिए हर माह 100 सिजेरियन ऑपरेशन की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
अस्पताल में तीन अतिरिक्त स्त्री रोग विशेषज्ञों की तैनाती की प्रक्रिया भी जारी है। निरीक्षण के दौरान परिसर में गंदगी, पान-गुटखे के निशान, फर्श पर पानी और मेडिसिन ट्रॉली में कूड़ा मिलने पर सीएमओ ने नाराजगी जताई। ओटी की ओर जाने वाली सीढ़ियों पर रखा सामान हटाने के निर्देश दिए। चिकित्सकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने और अनुपस्थित डॉक्टरों से स्पष्टीकरण मांगने को कहा।
इमरजेंसी व मेडिकोलीगल कार्यों के लिए तीन डॉक्टरों की रोटेशन ड्यूटी और एक ईएमओ को रिलीवर के रूप में तैनात करने के निर्देश दिए। ओटी न होने पर निश्चेतक डॉक्टर ओपीडी में सेवाएं देंगे।