फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Teachers union met BSA to solve the problems

हाथरस: समस्याओं के समाधान को बीएसए से मिले शिक्षक संघ के पदाधिकारी

Sat, 11 Feb 2023 12:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 11 Feb 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Teachers union met BSA to solve the problems
 बीएसए को ज्ञापन देते शिक्षक संघ के पदाधिकारी। - फोटो : samvad
शुक्रवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने जिला अध्यक्ष रमेश चौधरी के नेतृत्व और मंडल अध्यक्ष तेजवीर सिंह की मौजूदगी में बीएसए को 11 सूत्रीय ज्ञापन दिया। बीएसए से ज्ञापन के माध्यम से शिक्षकों की समस्याओं के निदान के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन


मांग की गई कि जिला जांच टीम तथा ब्लॉक जांच टीम द्वारा अनुपस्थित दर्शाए गए शिक्षकों के रुके वेतन को बहाल किया जाए, विभिन्न भर्तियों में नियुक्त हुए शिक्षकों के मूल अभिलेखों के सत्यापन पूर्ण हो चुके हैं, उनका अवशेष वेतन भुगतान आदेश जारी किया जाए और जिनके सत्यापन नहीं हुए हैं, उनके सत्यापन पुन: भिजवाए जाएं। विद्यालयों में अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगाई जाए और विद्यालय अभिलेखों का देखने का दबाव न बनाने के लिए आदेश जारी किया जाए। चिकित्सीय अवकाश और बाल्य देखभाल अवकाश स्वीकृत करने और ऐसे शिक्षक जिन्होंने पासपोर्ट के लिए आवेदन किया है, उनके विभागीय अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी करने की मांग की गई। बीएसए ने सभी समस्याओं का नियमानुसार निस्तारण कराए जाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर जिला महामंत्री भूपेंद्र कुमार सेंगर, प्रांतीय सदस्य संजीव सेंगर, विवेश कुमार सेंगर, सौरभ सिंह, प्रेम किशोर दिसवार, कुलदीप सिंह, शिव कुमार सिंह, नरेंद्र कुमार, सुशांत शर्मा, रवेंद्र यादव, चंद्रप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed