{"_id":"6a023e6b52a52d2555052bf2","slug":"suspicious-death-of-young-man-village-plunged-into-mourning-hathras-news-c-56-1-sali1016-148403-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: युवक की संदिग्ध मौत, गांव में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: युवक की संदिग्ध मौत, गांव में छाया मातम
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
सादाबाद क्षेत्र के गांव नगला ध्यान निवासी इंद्रजीत (23) की फरीदाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी रविवार रात करीब 10 बजे परिजनों को मिली, जिसके बाद परिवार में रोना बिलखना मच गया।
बताया गया है कि इंद्रजीत फरीदाबाद में नौकरी करता था। सूचना मिलते ही परिजन तुरंत फरीदाबाद के लिए रवाना हो गए। वहां मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। इंद्रजीत परिवार का बड़ा बेटा था। ग्रामीणों और रिश्तेदारों का परिवार के घर पर तांता लगा हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद देर रात तक शव गांव पहुंचने की संभावना है। संवाद