फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Surprising: manifold difference in recovery between portal and revenue figures

हैरानी: पोर्टल व राजस्व आंकड़ों में वसूली में सामने आया कई गुना का अंतर

Sun, 20 Oct 2019 12:25 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
Surprising: manifold difference in recovery between portal and revenue figures
हैरानी: पोर्टल व राजस्व आंकड़ों में वसूली में सामने आया कई गुना का अंतर
विज्ञापन

एडीएम ने सभी एसडीएम को पोर्टल अपडेट करने के दिए निर्देश
मंडलायुक्त के सामने समीक्षा में हुआ खुलासा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। जिले में वसूूूली पोर्टल पर विविध देयों में मांग स्वेच्छा के अनुसार फीड किए जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर एडीएम डॉ. अशोक कुमार शुक्ला ने सभी एसडीएम के साथ समीक्षा की। वहीं जिले के वसूली पोर्टल पर प्रदर्शित की गई मांग को लेकर मंडलायुक्त ने भी समीक्षा के दौरान नाराजगी व्यक्त की।
पिछले दिनों मंडलायुक्त द्वारा विविध देयों की वसूली की समीक्षा की गई थी। समीक्षा के दौरान पोर्टल की मांग एवं तहसीलों द्वारा प्रदर्शित मांग में कई गुने का अंतर सामने आया। समीक्षा में सामने आया कि बैंक देय मद में 26 लाख 63 हजार की वसूली प्रदर्शित की गई है और वार्षिक मांग 39 लाख 16 हजार दिखाई गई, जबकि पोर्टल पर यह मांग 4 अरब तीन करोड़ 5 लाख 13 हजार है।
विज्ञापन

इसी प्रकार व्यापार कर मद में 64 लाख 91 हजार की वसूली प्रदर्शित की गई है जबकि पोर्टल पर कुल जमा धनराशि मात्र 7 लाख 47 हजार है। इसे लेकर मंडलायुक्त ने भी नाराजगी व्यक्त की है। अब इस मामले में एडीएम डॉ. अशोक कुमार शुकला ने सभी एसडीएम को विविध देयों के आंकड़ों को पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed