{"_id":"5dab5c1e8ebc3e93d33e7da6","slug":"surprising-manifold-difference-in-recovery-between-portal-and-revenue-figures-hathras-news-ali216709517","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैरानी: पोर्टल व राजस्व आंकड़ों में वसूली में सामने आया कई गुना का अंतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैरानी: पोर्टल व राजस्व आंकड़ों में वसूली में सामने आया कई गुना का अंतर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैरानी: पोर्टल व राजस्व आंकड़ों में वसूली में सामने आया कई गुना का अंतर
एडीएम ने सभी एसडीएम को पोर्टल अपडेट करने के दिए निर्देश
मंडलायुक्त के सामने समीक्षा में हुआ खुलासा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। जिले में वसूूूली पोर्टल पर विविध देयों में मांग स्वेच्छा के अनुसार फीड किए जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर एडीएम डॉ. अशोक कुमार शुक्ला ने सभी एसडीएम के साथ समीक्षा की। वहीं जिले के वसूली पोर्टल पर प्रदर्शित की गई मांग को लेकर मंडलायुक्त ने भी समीक्षा के दौरान नाराजगी व्यक्त की।
पिछले दिनों मंडलायुक्त द्वारा विविध देयों की वसूली की समीक्षा की गई थी। समीक्षा के दौरान पोर्टल की मांग एवं तहसीलों द्वारा प्रदर्शित मांग में कई गुने का अंतर सामने आया। समीक्षा में सामने आया कि बैंक देय मद में 26 लाख 63 हजार की वसूली प्रदर्शित की गई है और वार्षिक मांग 39 लाख 16 हजार दिखाई गई, जबकि पोर्टल पर यह मांग 4 अरब तीन करोड़ 5 लाख 13 हजार है।
इसी प्रकार व्यापार कर मद में 64 लाख 91 हजार की वसूली प्रदर्शित की गई है जबकि पोर्टल पर कुल जमा धनराशि मात्र 7 लाख 47 हजार है। इसे लेकर मंडलायुक्त ने भी नाराजगी व्यक्त की है। अब इस मामले में एडीएम डॉ. अशोक कुमार शुकला ने सभी एसडीएम को विविध देयों के आंकड़ों को पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए हैं।