{"_id":"5d17b6c58ebc3e3cb0665037","slug":"suicide-by-shooting-a-youth-in-a-garden","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने बगीची में गोली मारकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने बगीची में गोली मारकर की आत्महत्या
Sun, 30 Jun 2019 12:39 AM IST
Mohd Rafeek
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
Published by: Mohd Rafeek
Updated Sun, 30 Jun 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
लक्ष्मीनरायन का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव हतीसा में शुक्रवार की रात्रि में एक युवक की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि युवक ने गोली मार कर खुद आत्महत्या की है। यह कदम उसने प्रेम प्रसंग के चलते उठाया है।
जानकारी के मुताबिक हाथरस गेट थाना क्षेत्र के गांव हतीसा निवासी लक्ष्मीनरायन(24)पुत्र सत्यप्रकाश की गांव के निकट बगीची पर गोली लगने से मौत हो गई। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। अन्य ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने बगीची में मौजूद एक वृद्ध को हिरासत में ले लिया। वृद्ध का कहना था कि लक्ष्मीनरायन ने खुद को गोली से उड़ाया है। उसके पास देशी पिस्टल और कारतूस मौजूद थे।
इस दौरान उस पर किसी लड़की का फोन आया। फोन पर उसने उस लड़की से कुछ कहा और उसके बाद फिर खुद को गोली मार ली। इसे लेकर हाथरस गेट थाने के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार का कहना है कि लक्ष्मीनरायन ने प्रेम प्रसंग के चलते ही आत्महत्या की है। उस पर पिस्टल और कारतूस भी थे। उन्होंने यह भी बताया कि प्रेम प्रसंग में वह खुदकुशी का प्रयास कर चुका था।