फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Substandard food items found at hotels and dhabas were destroyed.

Hathras News: होटल-ढाबों पर मिले खराब खाद्य पदार्थ नष्ट कराए

Sat, 08 Aug 2026 02:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 08 Aug 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Substandard food items found at hotels and dhabas were destroyed.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
कांवड़ यात्रा के मार्ग पर होटल व ढाबे श्रद्धालुओं को बासी खाना परोस रहे हैं। शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के निरीक्षण में इसका खुलासा हुआ। होटल-ढाबों पर मिले खराब खाद्य पदार्थों को नष्ट कराया गया। साथ ही संचालकों को नोटिस जारी करते हुए चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

टीम को जांच के दौरान सलेमपुर स्थित बालाजी भोजनालय और ढाबा से दो किलोग्राम अरहर की दाल, दो किलो मसूर की दाल, तीन किलो गोभी और एक किलो उबले चावल को अनुपयोगी पाए जाने पर नष्ट कराया गया। सिकंदराराऊ के जय गंगा मैया ढाबा पर चार किलोग्राम सड़े हुए नींबू और मोहनपुर स्थित खाटू श्याम होटल एंड रेस्टोरेंट पर चार किलोग्राम सड़े हुए आलू भी नष्ट कराए गए।
विज्ञापन

सासनी में अलीगढ़ रोड स्थित श्रीराधा रानी फैमिली ढाबा को साफ-सफाई एवं खाद्य सुरक्षा मानकों में सुधार के लिए नोटिस दिया गया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने खाद्य कारोबारियों को केवल ताजा एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ परोसने, प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई बनाए रखने और प्रमुख स्थानों पर रेट लिस्ट प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। टीम ने सिकंदराराऊ रोड, सलेमपुर, मोहनपुर, एटा रोड और सासनी क्षेत्र के लगभग 20 होटल, ढाबों एवं रेस्टोरेंटों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed