फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Miscreants stopped by BJP campaign vehicle, tore the posters

अब सादाबाद में ही उच्च शिक्षा पाएंगे विद्यार्थी

Mon, 19 Dec 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Mon, 19 Dec 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Miscreants stopped by BJP campaign vehicle, tore the posters
राजकीय डिग्री कॉलेज का शुभारम्भ करते विधायक देवेन्द्र अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने जनता से किए सभी वादों को पूरा किया है। जबकि पूर्व की बसपा सरकार में जनता के पैसे को मूर्ति एवं पत्थरों में बर्बाद किया था। समाजवादी पार्टी अपने विकास कार्य के बदौलत पुन: सरकार बनाएगी। यह बातें सपा विधायक देवेंद्र अग्रवाल ने सादाबाद में राजकीय महाविद्यालय के उद्घाटन समारोह में कहीं।
विज्ञापन


विधायक ने सादाबाद में कुरसंडा रोड़ पर अपने प्रयासों से स्वीकृत कराए राजकीय महाविद्यालय का लोकार्पण कर विधायक देेवेन्द्र अग्रवाल ने जनता को समर्पित किया। इससे पूर्व विधायक देवेन्द्र अग्रवाल ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया।
विज्ञापन


महाविद्यालय के प्राचार्य ने विधायक एवं अन्य अधिकारियों का स्वागत किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि जनपद में यह एक मात्र आवासीय राजकीय महाविद्यालय है।
 
सादाबाद क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को अब आगरा, अलीगढ़ व अन्य कहीं बाहर पढ़ने नहीं जाना पड़ेगा, इस महाविद्यालय में उच्च शिक्षा की कला, विज्ञान एवं वाणिज्यिक संकायों में शिक्षा मिलेगी। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डा. टीवीएस यादव ने बताया कि महाविद्यालय का सत्र चालू हो गया है, तथा नियमित पढ़ाई शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डा. सोहन सिंह, डा. ऊषा फोगट, अनुराग सिंह, अजय वर्मा, विशाल सिंह, ब्लॉक प्रमुख विनीत गुप्ता, रजत अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, चंदन अग्रवाल, रवि कुमार प्रधान, कृष्णमुरारी वार्ष्णेय, भीमसैन प्रधान, सतेन्द्र फौजदार, रवी अग्रवाल, बनी सिंह पहलवान, रनवीर प्रधान, ओमवीर प्रधान, अप्पू चौहान प्रधान आदि लोग उपस्थित थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed