फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Students gathered to correct errors in mark sheets

Hathras News: अंकतालिकाओं में त्रुटि सही कराने के लिए उमड़े विद्यार्थी

Wed, 21 Jun 2023 01:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 21 Jun 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Students gathered to correct errors in mark sheets
माध्यमिक शिक्षा परिषद मेरठ द्वारा जिले में पहली बार बोर्ड के छात्र-छात्राओं के अंकपत्र में त्रुटि सुधार के लिए अक्रूर इंटर कॉलेज में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन




तीन दिवसीय शिविर के दूसरे दिन छात्र-छात्राओं ने अपनी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की अंकतालिकाओं की त्रुटियों को दूर करने के लिए आवेदन दिए। इन अंकतालिकाओं में नाम, जन्मतिथि सहित अन्य त्रुटियों को दुरुस्त करने के लिए आवेदन लिए गए। उल्लेखनीय है कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10 वीं व 12 वीं अंकतालिकाओं में त्रुटियाें के आने का कारण विद्यार्थियों को मेरठ व अन्य स्थानीय कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं।
विज्ञापन





इस समस्या को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से तीन दिवसीय शिविर लगाया गया है। शिविर में अंकतालिका में त्रुटि सुधार के लिए आवेदन पत्र के साथ प्रधानाचार्य से प्रमाणित टीसी, अंकतालिका, फोटो सहित अन्य स्कूली दस्तावेज लिए जा रहे हैं। इनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अंकतालिकाओं में त्रुटि को लेकर आवेदन पत्र जमा करने के लिए विद्यार्थियाें की भीड़ उमड़ रही है। यह शिविर 21 जून को भी लगाया जाएगा। प्रभारी विद्यालय निरीक्षक बृजवीर सिंह ने बताया कि सभी दस्तावेजों को एकत्रित करने के लिए शिविर में कर्मचारियों को तैनात किया गया है। इस पूरे ब्योरे को आवेदन के साथ माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेजा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed