{"_id":"5f527bf18ebc3e546b56927a","slug":"student-who-returning-from-coaching-died-in-accident-sasni-news-ali24297002","type":"story","status":"publish","title_hn":"टयूशन पढ़कर घर लौट रहे छात्र की दुर्घटना में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टयूशन पढ़कर घर लौट रहे छात्र की दुर्घटना में मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
ट्यूशन पढ़कर घर जा रहे ग्राम नगला सिंग निवासी के के एल जैन इंटर कॉलेज के एक छात्र को सिलिंडर लदी गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी सूचना पाकर पहुंच गई। हालांकि, परिजनों ने कानूनी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया और शव लेकर घर चले गए।
जानकारी के अनुसार ग्राम नगला सिंग निवासी मुकेश कुमार (12) पुत्र हर्ष शुक्रवार की सुबह नौ बजे कस्बा से ट्यूशन पढ़कर साइकिल से घर जा रहा था। इसी दौरान कस्बा के बाईपास पर यामाहा एजेंसी के निकट सिलिंडर लदी एक गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिससे हर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन शव को लेकर घर चले गए। हर्ष के के एल जैन इंटर कॉलेज में कक्षा छह में पढ़ता था। कोरोना के चलते स्कूल बंद होने पर वह कस्बा में रोजाना ट्यूशन पढ़ने आता था। शुक्रवार को ट्यूशन पढ़कर जा रहा था इसी दौरान हादसा हुआ। छात्र की मौत से परिवार में सन्नाटा छा गया। चारों तरफ चीख-पुकार मची हुई है।