फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Student was called to hotel and gang raped

Hathras News: होटल में बुलाकर छात्रा से किया सामूहिक दुष्कर्म

Sat, 19 Jul 2025 12:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 19 Jul 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Student was called to hotel and gang raped
कोतवाली सासनी क्षेत्र की निवासी एक छात्रा के साथ उसके दोस्त पर होटल में ले जाकर कोल्ड डि्रंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। आरोप है कि युवक अश्लील वीडियो बनाकर छात्रा के साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा और अपने दोस्त से भी दुष्कर्म करवाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

आरोपी पर आरोप है कि उसने फोटो व वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल कर 7.75 लाख रुपये पीड़िता से ले लिए। पीड़िता के चाचा ने पुलिस अधीक्षक को पत्र दिया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि उनकी भतीजी ने शहर के एक विद्यालय से 2023 में हाईस्कूल पास कर विद्यालय छोड़ दिया था। इसके बाद भतीजी के साथ पढ़ने वाला मयंक चौधरी सोशल मीडिया के माध्यम से उससे बातचीत करने लगा। बहला-फुसलाकर उसको होटल में मिलने के लिए ले गया।
विज्ञापन

आरोप है कि वहां आरोपी ने उनकी भतीजी को कोल्ड डि्रंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसे अचेत कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसके फोटो व वीडियो भी बना लिए। इसके बाद आरोपी छात्रा को फोटो व वीडियो भेजकर ब्लैकमेल करने लगा और आए-दिन धमकी देकर होटल में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा और वीडियो बनाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपी उनकी भतीजी को तमंचा दिखाकर डराता और कहता कि तेरे पिता को गोली मार दूंगा, तेरे पिता के पास बहुत पैसा है, वह उसे 50,000 रुपये लाकर दे। डर की वजह से उनकी भतीजी ने घर से छिपाकर 50,000 रुपये लाकर आरोपी को दे दिए। इसके बाद उसने उनकी भतीजी को डरा-धमकाकर कई बार में उससे 7.75 लाख रुपये ले लिए। आठ जुलाई को उनकी भतीजी की छोटी बहन ने उसके मेसेज देखे, तब उन्हें इस बात का पता चला। भतीजी ने अपनी बहन को रोते हुए पूरी बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed