{"_id":"641b59920d10ebe7cf093fb4","slug":"student-tried-to-kill-girl-by-calling-her-home-hathras-news-c-2-1-ali1021-74179-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: छात्र ने छात्रा को घर बुलाकर जान से मारने का किया प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: छात्र ने छात्रा को घर बुलाकर जान से मारने का किया प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली सदर इलाका निवासी छात्र ने एक छात्रा को अपने घर पर बुलाकर जान से मारने का प्रयास किया। दोनों 12वीं तक मोहल्ले के एक स्कूल में पढ़ते थे। जानकारी होने पर परिवार के लोग छात्रा को लेकर पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने जिला अस्पताल में युवती का स्वास्थ्य परीक्षण कराया है।
कोतवाली सदर इलाके के एक मोहल्ला निवासी छात्रा के साथ पास के मोहल्ले का एक युवक 12वीं कक्षा में पढ़ता था। अब छात्रा दूसरे राज्य में रह कर अपनी तैयारी कर रही है। आरोपी छात्र उसे वहां तक जाकर परेशान करता है। दो दिन पहले छात्रा अपने घर आई थी। वह चौराहे से कुछ खरीदने के लिए गई। जहां पर उसे छात्र मिल गया। आरोप है कि वह बातचीत करने के बहाने छात्रा को घर ले गया।
घर जाकर उसने युवती को नींद की गोली खिलाने का प्रयास किया। इसका विरोध करने पर छात्र ने छात्रा कपड़े से मुंह दबा लिया। शोर होने पर जैसे-तैसे युवती, युवक के चंगुल से छूट कर अपने घर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी अपने परिजनों को युवती ने दी।
विज्ञापन
यह जानकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए और फिर वह युवती को अपने साथ लेकर पुलिस के पास पहुंचे। जिस पर पुलिस ने युवती को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।