फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Strike started due to theft not being revealed

Hathras News: चोरी का खुलासा न होने पर शुरू किया धरना

Fri, 29 Dec 2023 12:25 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 29 Dec 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Strike started due to theft not being revealed
हसायन कोतवाली के सामने धरना-प्रदर्शन करते भाकियू टिकैत गुट के कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : Samvad
कस्बा के मोहल्ला जाटवान नई बस्ती स्थित भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के मीडिया प्रभारी के घर से नौ माह पहले हुई लाखों की नकदी और गहनों की चोरी के के मामले में पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। इसके विरोध में भाकियू के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली के गेट के सामने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। एसडीएम ने समझा-बुझाकर धरना खत्म कराया।
विज्ञापन




भाकियू टिकैत गुट के मीडिया प्रभारी निहाल सिंह नायक कस्बा के मोहल्ला किशन में रहते हैं। निहाल सिंह नायक ने दामाद पर घर से नकदी और गहने चोरी कर ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन




धरने पर बैठे किसानों ने कहा कि कोतवाली पुलिस आरोपी के बचाव में जुटी है। वक्ताओं ने कहा कि जब तक ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। उपजिलाधिकारी सिकंदराराऊ वेद सिंह चौहान ने धरना स्थल पर पहुंचकर किसानों से बात की। उन्होंने पांच जनवरी तक कार्रवाई कराने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed