फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Strike: Power failure from city to countryside

हड़ताल : शहर से देहात तक गुल रही बिजली

Mon, 20 Mar 2023 01:40 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 20 Mar 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Strike: Power failure from city to countryside
विद्यापति नगर में बिजली न आने पर जनरेटर चला कर पानी भरते लोग।संवाद
बिजली विभाग के कर्मियों की हड़ताल और रविवार की सुबह हुई बारिश की वजह से शहर से देहात तक ब्लैक आउट रहा। हाथरस शहर में सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली गुल रही। बिजली नहीं आने से लोग दिन भर परेशान रहे। शाम को हड़ताल खत्म होने के बाद भी कई इलाकों में अंधेरा छाया रहा।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि जिले के 64 बिजलीघरों के जरिए दो लाख से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति की जाती है। रविवार की सुबह हुई बारिश के दौरान सिकंदाराऊ, सासनी, मुरसान, हसायन, पुरदिलनगर, हाथरस शहर में 42 फीडर की लाइनों में फॉल्ट हो गए। इस कारण बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई।
विज्ञापन


शहर के इलाकों में कर्मी हड़ताल खत्म होने के बाद फॉल्ट की समस्या को दूर करने में जुटे गए। देर रात बिजली आई। देहात के इलाकों में पूरी रात बिजली का संकट रहा। वहीं बिना बिजली के लोगों को पीने के पानी तक के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। दिनचर्या प्रभावित होने से लोग बिजली विभाग को कोसते हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज से खुलेंगे बिलिंग काउंटर, कामकाज पकड़ेगा रफ्तार
बिजली कर्मियों ने विभिन्न मांगों को लेकर 72 घंटे की कार्य बहिष्कार हड़ताल का ऐलान किया। इसी के साथ बिलिंग काउंटर व कार्यालयों पर ताले लग गए। इस कारण लोग बिल जमा व अन्य कार्य नहीं करा सके। अब 64 घंटे बाद हड़ताल के खत्म होने पर आमजन को राहत मिलेगी। सोमवार से बिलिंग काउंटरों पर बिल जमा होंगे। कार्यालयों में कर्मी नियत समय से कामों को निपटाएंगे।



चंदा करके लोगों ने मंगाया जनरेटर, तब भरा पानी
शहर के विद्यापतिनगर में जब बिजली गुल हो गई तब मोहल्ले के लोगों ने चंदा करके जनरेटर मंगाया। उसके बाद लोगों ने पीने के लिए पानी भीरा। बिजली गुल होने के जनरेटर किराए पर उठाने वालों ने भी दाम बढ़ा दिए। पांच सौ रुपये की जगह सात सौ रुपये लोगों से लिए। इस कारण लोगों की जेब पर बोझ पड़ा।


- बिजली कर्मी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर गए। अच्छी बात है। हड़ताल से पूर्व विभाग को वैकल्पिक इंतजाम करना चाहिए था। आज सुबह से शहर के काफी इलाकों में बिजली गुल रही है। इस कारण खासी परेशानी का सामना करना पड़ा है। - सचिन अग्रवाल, उपभोक्ता।

- बिजली कर्मियों की हड़ताल के चलते सुबह से बिजली फॉल्ट नहीं दूर हो पा रहा है। इस कारण खासी मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। पानी तक के लिए इधर उधर भटकना पड़ा। - विनोद कुमार, उपभोक्ता
- एक तो पहले से हड़ताल चल रही थी। इसी बीच बारिश के चलते लाइनों में फॉल्ट हो गए। सुबह से बिना बिजली के दिनचर्या प्रभावित होने से खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। विभाग को आपूर्ति पर ध्यान देना चाहिए। - राजाराम शर्मा, उपभोक्ता
- बिजली न आने के कारण जनरेटर मंगाकर पानी भरना पड़ा है। हड़ताल के साथ विभाग को यह भी ध्यान रखना चाहिए कि बिजली आपूर्ति भी चलती रहे। ताकि कामकाज बाधित न हो। - रघुवीर सिंह, उपभोक्ता।

- रविवार की शाम को कर्मियों की हड़ताल खत्म हो गई है। सभी कर्मी काम पर वापस आ गए हैं। जिन इलाकों में फॉल्ट की समस्या है उनमें दूर करने का काम शुरू कर दिया गया है। जल्द से जल्द आपूर्ति को सुचारू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। - एमपी सिंह अधीक्षण अभियंता, विद्युत विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed