{"_id":"5ced7bd0bdec2207863ac23d","slug":"strike-by-the-soldiers-on-refusing-to-drink-alcohol","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीने से मना करने पर सिपाहियों से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीने से मना करने पर सिपाहियों से मारपीट
Tue, 28 May 2019 11:57 PM IST
Mohd Rafeek
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
Published by: Mohd Rafeek
Updated Tue, 28 May 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
सिपाहियों से मारपीट के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहपऊ। एक सिपाही द्वारा सोमवार की रात को दो युवकों को शराब पीने से मना करने पर उन दोनों युवकों ने उस सिपाही के साथ मारपीट कर दी। सिपाही को पिटता देख जब उसको बचाने दूसरा सिपाही आया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। एक आरोपी की पत्नी ने भी मारपीट में उसका सहयोग किया। बाद में सिपाही की तहरीर पर दोनों युवकों और आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
क्षेत्र के गांव जलेसर रोड (मानिकपुर) पर पुलिस चौकी के पास क्षेत्र के ही गांव कोकना निवासी राजकुमार मौर्य की समोसे की दुकान है। देर शाम को उसकी दुकान पर बैठकर गांव जलेसर रोड मानिकपुर निवासी राम प्रकाश पुत्र रेवती प्रसाद एवं गांव थरौरा निवासी सनोद पुत्र धर्मपाल शराब पी रहे थे। जब मानिकपुर पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही अनुज कुमार ने इन दोनों से दुकान के बाहर शराब पीने से मना किया तो वह दोनों उससे भिड़ गए। आरोप है कि जब सिपाही अनुज का दूसरा साथी प्रदीप उसे बचाने आया तो वह दोनों उससे भी मारपीट करने लगे।
मारपीट के मध्य राम प्रकाश की पत्नी वहां पहुंच गई और उसने भी सिपाहियों से मारपीट की। कोतवाली पुलिस को सिपाहियों के साथ मारपीट की सूचना मिलते ही वह भी वहां पहुंच गई। तब तक रामप्रकाश एवं उसकी पत्नी वहां से भाग गए। पुलिस सनोद को हिरासत में लेकर कोतवाली आ गई। बाद में राम प्रकाश भी पुलिस की गिरफ्त में आ गया। सिपाही अनुज की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी राम प्रकाश की पत्नी घर से कहीं चली गई है।