फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   storm in the meeting of bjp

भाजपा की बैठक में हंगामा

Sun, 08 Nov 2015 12:10 AM IST
hathras
hathras Updated Sun, 08 Nov 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
हाथरस। भाजपा के बैनीराम बाग स्थित जिला कार्यालय पर हंगामेदार बैठक हुई। सहारनपुर के विधायक व भाजपा जिला चुनाव प्रभारी राजीव गुंबर व सह चुनाव प्रभारी भाजपा ब्रज क्षेत्र के महामंत्री डॉ. देवेंद्र शर्मा शामिल हुए। दोनों ही चुनाव अधिकारियों के समक्ष पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य के लिए भाजपा का समर्थन लेकर चुनाव मैदान में उतरे कुछ प्रत्याशियों ने जिला नेतृत्व द्वारा उनका चुनाव में सहयोग नहीं करने का गंभीर आरोप लगाया।
विज्ञापन

एक प्रत्याशी का तो यहां तक कहना था कि चुनाव के दौरान गड़बड़ी हो रही थी, लेकिन बार-बार फोन करने के बाद भी किसी पार्टी पदाधिकारी ने मौके तक पहुंचने की जहमत नहीं उठाई। जिला नेतृत्व पर आरोप लगाने के दौरान बैठक में कई बार हंगामा भी हुआ। वार्ड संख्या 15 से जिला पंचायत सदस्य के भाजपा समर्थित प्रत्याशी छीतरमल का आरोप था कि चुनाव में किसी भाजपाई ने उनका समर्थन नहीं किया। उन्हें चुनाव में जितने भी वोट मिले, वह उनकी ही मेहनत से मिले थे। पंचायत चुनाव की समीक्षा करने के बाद राजीव गुंबर ने जिला कार्यालय के एक कमरे में सभी भाजपाइयों से जिलाध्यक्ष के संबंध में अलग-अलग एक-एक कर बात की। कई भाजपा नेताओं ने जिलाध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी भी चुनाव प्रभारी के समक्ष प्रस्तुत की। सभी की पृ्ष्ठभूमि की जानकारी भी प्रभारियों ने ली। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राना, पूर्व सांसद बंगाली सिंह, जिला महामंत्री गौरव आर्य, कुसुमा देवी मदनावत, मास्टर सत्यपाल सिंह, पंकज मदनावत, देव चंद गौड़, सुनीत आर्य, मोहन पंडित, सुभाष सेंगर, अखिलेश गुप्ता, नंदिनी देवी, अशोक अग्रवाल, सुनील गौतम, लवकुश शर्मा, संजय शर्मा, सुनीत जैन,  मूल चंद्र वाष्र्णेय सहित काफी भाजपाई मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed