फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   State GST building will be built with Rs 9 crore

Hathras News: नौ करोड़ से बनेगा राज्य जीएसटी भवन

Mon, 16 Jun 2025 12:49 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
State GST building will be built with Rs 9 crore
आगरा रोड पर किराए की इमारत में संचालित राज्य जीएसटी कार्यालय को अब अपनी खुद की इमारत मिल जाएगी। जिला प्रशासन की ओर से केवल गढ़ी के पास जमीन चिन्हित करने के बाद इमारत बनाए जाने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

निर्माण के लिए तीन कार्यदायी संस्थाओं की ओर से अपने-अपने आगणन तैयार किए गए हैं। इन तीनों का प्रस्ताव बनाकर शासन को स्वीकृति के लिए भेजा है। स्वीकृति मिलने के बाद भवन निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


करीब दो दशक पहले वस्तु एवं सेवा कर कार्यालय के रूप में आगरा रोड की एक इमारत में संचालित कार्यालय आज राज्य जीएसटी में तब्दील होने के बाद भी वहीं चल रहा है। अपने कार्यालय निर्माण को लेकर की गईं कोशिशों के बाद प्रशासन ने जमीन का आवंटन कर दिया है। कार्यदायी संस्था लोनिवि, सी एंंड डीएस व राजकीय निर्माण निगम की ओर से करीब नौ करोड़ रुपये की लागत के आगणन तैयार किए हैं। सहायक आयुक्त एवं प्रशासनिक अधिकारी राज्य जीएसटी हाथरस मयंक जैन ने बताया कि आगणन के प्रस्तावों को स्वीकृति के लिए भेजा गया है। जैसे ही स्वीकृति मिलती है, निर्माण कार्य शुरू कराए जाने की कवायद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारी व कर अधिवक्ताओं का विरोध जारी
राज्य जीएसटी कार्यालय को हाथरस शहर से करीब 15 किलोमीटर दूर केवल गढ़ी ले जाए जाने को लेकर व्यापारी व कर अधिवक्ताओं का विरोध जारी है। उनका कहना है कि शहर में ही किसी जगह कार्यालय की स्थापना होनी चाहिए, लेकिन शहर में जगह न होने के चलते केवल गढ़ी पर भूमि आवंटन को लेकर उनके द्वारा लगातार विरोध करते हुए आला अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed