{"_id":"579503a54f1c1ba07cc4c9eb","slug":"spread-infection-23-ill","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखईपुर में फैला संक्रमण, 23 बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखईपुर में फैला संक्रमण, 23 बीमार
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस
Updated Sun, 24 Jul 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
अखईपुर में संक्रामक रोगों से ग्रसित मरीजों का उपचार करते डॉक्टर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में बारिश के कारण हुए जलभराव से संक्रामक बीमारियों का प्रकोप शुरू हो गया है। रविवार को सासनी के गांव अखईपुर में 23 महिला पुरूष व बच्चे संक्रामक रोगों की चपेट में आ गए। इन सभी मरीजों को स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां उनका उपचार किया गया।
जिले में संक्रामक रोग फैल रहे हैं और स्वास्थ्य महकमा बेसुध बना हुआ है। जलभराव वाले इलाकों में कहीं भी न तो कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया गया है और न ही इनसे बचाव की कोई एडवाइजरी जारी की गई है। सासनी के गांव में भी रविवार को अचानक एक साथ 23 लोगों के बीमार होने की खबर स्वास्थ्य महकमें में पहुंची तो हड़कंप मच गया। आनन फानन में वहां स्वास्थ्य विभाग की टीम भी पहुंच गई।
फिर सपना, सुरेश, मुमताज, कमलेश, रागिनी, कृष्णा, करिश्मा, महक, संतोष, मनीषा , दीपा, राखी, बुलबुल, पूनम, अंजली, मोहित आदि सभी मरीजों को एंबुलेंस के माध्यम से स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। इनमें अधिकतर मरीज उल्टी, दस्त और बुखार से पीड़ित थे। उपचार के दौरान ग्राम प्रधान सत्यवीर सिंह भी मौजूद रहे।