फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   SP will stage a sit-in protest at Etah district headquarters on the 9th: Suman

नौ को एटा जिला मुख्यालय पर धरना देंगे सपाई : सुमन

Wed, 02 Jul 2025 01:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 02 Jul 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
SP will stage a sit-in protest at Etah district headquarters on the 9th: Suman
राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने कहा कि नौ जुलाई को एटा जिला मुख्यालय पर सपा की ओर से धरना दिया जाएगा। हमारी कोशिश है पूरे मंडल के लोग व कार्यकर्ता इसमें शामिल हों।
विज्ञापन



सुमन ने कहा कि एटा जिले के मारहरा थाना क्षेत्र के गांव सिरसा बदन में भगवान बुद्ध की मूर्ति एक दिन में तीन बार टूटी। पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में यह मूर्ति टूटी। घटना के बाद 19 जून को वह वहां गए थे, सोचा था कि प्रशासन हरकत में आएगा और कार्रवाई करेगा, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सुमन ने कहा कि घटना में शामिल पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई हो।
विज्ञापन




सुमन ने कहा कि हमें मजबूर किया गया है कि हम वहां जाकर धरना दें और संघर्ष करें। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील की कि अन्याय के खिलाफ लड़ना हमारा धर्म है और राजनीति का धर्म है बेबस लाचारों की मदद करना, इसलिए सभी कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में धरने पर पहुंचे। मैं धमकियों से डरने वाला नहीं हूं, इतना कमजोर नहीं हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि एक माह पहले सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी की थी कि प्रदेश में कानून व्यवस्था निचले स्तर से अधिक खराब है। इससे अधिक सटीक विश्लेषण कोई और नहीं हो सकता। मौके पर सपा नेता शाहिद कुरैशी, अवधेश बाबा, अवनीश सागर, ओमप्रकाश मकवाना, शेर मुहम्मद, भूरा सिद्दकी, जेपी सागर, प्रवीन बघेल, गंभीर सिंह, श्याम गुप्ता, प्रीत कुरैशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed