{"_id":"586a9b5a4f1c1b4d56158a57","slug":"sp-akhilesh-supporters-smashed-the-lock-on-the-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा कार्यालय पर अखिलेश समर्थकों ने जड़ा ताला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा कार्यालय पर अखिलेश समर्थकों ने जड़ा ताला
अमर उजाला, हाथरस
Updated Mon, 02 Jan 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
कार्यालय पर ताला जड़ते अखिलेश समर्थक सपा नेता मूलचंद्र निम व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी में चल रही तकरार का असर अब जिला स्तर पर भी दिखने लगा है। सोमवार को हाथरस विधानसभा के पूर्व घोषित प्रत्याशी मूलचंद्र निम की अगुवाई में बड़ी संख्या में सपाइयों ने अलीगढ़ रोड स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर पहुंचकर ताला जड़ दिया।
इन नेताओं का कहना था कि वह सीएम अखिलेश यादव के समर्थक हैं। चूंकि अब पार्टी की कमान अखिलेश के हाथों में आ चुकी है, इसलिए वह ऐसा कर यह संदेश देना चाहते हैं कि हाथरस के सभी सपाई अखिलेश यादव के साथ हैं।
रविवार को हुए अधिवेशन में सपा की कमान अखिलेश यादव को मिलने के बाद हाथरस में भी सपाइयों ने अखिलेश के समर्थन में एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए अलग तरीका अपनाया। दोपहर को जिला कार्यालय पहुंच अखिलेश यादव के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
इसके बाद जिला कार्यालय पर यह कहते हुए ताला लगा दिया कि अब यहां सीएम समर्थकों का कब्जा रहेगा। गौरतलब है कि समाजवादी कुनबे में चल रही कलह के बीच सपाइयों में खुद को सीएम अखिलेश का सबसे बड़ा समर्थक साबित करने की होड़ लगी हुई है।
पूर्व प्रत्याशी निम के नेतृत्व में सपाइयों का यह कदम इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। ज्ञात रहे कि दो महीने पहले सपा नेतृत्व ने मौजूदा प्रत्याशी रामनारायण काके का टिकट काटकर मूलचंद्र निम को हाथरस सुरक्षित सीट से विधानसभा का प्रत्याशी बनाया था, लेकिन पिछले दिनों सपा में शुरू हुई उठापटक के बीच निम का काटकर दोबारा काके को दे दिया गया।
बताया जा रहा है दोनों की तरफ से जारी सूचियों में काके का ही नाम था। मूलचंद निम के साथ पूर्व जिला उपाध्यक्ष कृष्णमुरारी वार्ष्णेय, इरफान अली, रामकिशोर बौद्ध, प्रेम सिंह, बौहरे ठाकुरदास, कमल सिंह बाबा, विकास गुप्ता, अविनेश, विनेश प्रधान, मुन्ना कुशवाहा, कमल सिंह बाबा, गौरव बाबा, कौशल कुमार, रामेश्वर, छोटे ठाकुर, मुकेश चौधरी, किशोर निम आदि उपस्थित थे।
- सपा के जिला कार्यालय पर ताला पहले से ही लगा हुआ था। हमने इसको दिखवाया है। कोई दूसरा ताला नहीं हैं। वैसे ही पूरी जिला इकाई और पार्टी के तीनों प्रत्याशी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ है। नेताजी मुलायम सिंह यादव हमारे संरक्षक हैं।
- ओमवती यादव, सपा जिलाध्यक्ष
- कुछ देहात के लोग कार्यालय पर पहुंचकर शिवपाल यादव जिंदाबाद करते हुए वहां के ताले तोड़ रहे थे। इसकी सूचना मिलने पर हम भी अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंच गए। इस पर वे लोग वहां से भाग गए। हम लोगों ने वहां दूसरा ताला लगा दिया। कार्यालय की सुरक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है।
- मूलचंद्र निम, सपा नेता