फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Songs of Haryanvi singer Renuka Panwar at Amar Ujala Dandiya Night in Hathras

अमर उजाला डांडिया नाइट: हाथरस में 52 गज का दामन ...पर झूमा हाथरस, रेणुका पंवार के गीतों ने मचाया धमाल

Wed, 15 Oct 2025 01:22 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 15 Oct 2025 01:22 AM IST
सार

अमर उजाला के डांडिया उत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताओं के पुरस्कार पाने की होड़ रही। देर रात तक आयोजित हुए कार्यक्रम में जोड़ियों ने इन अवार्ड पर कब्जा करने के लिए खूब मशक्कत की। इनमें सर्वश्रेष्ठ डांसिंग जोड़ी अवार्ड, सर्वश्रेष्ठ ड्रेसिंग जोड़ी अवार्ड, सर्वश्रेष्ठ युगल अवार्ड, सर्वश्रेष्ठ स्माइल अवार्ड आदि पुरस्कारों के लिए जोड़ों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। 

विज्ञापन
Songs of Haryanvi singer Renuka Panwar at Amar Ujala Dandiya Night in Hathras
सिंगर रेनुका पंवार के गीतों पर झूमते हाथरसवासी - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस शहर के लोगों के लिए 14 अक्तूबर की शाम यादगार बन गई। अलीगढ़ रोड स्थित रामोजी रिसोर्ट में अमर उजाला के बैनर तले आयोजित डांडिया नाइट में मशहूर हरियाणवी गायक रेणुका पंवार ने अपने चर्चित गीतों की प्रस्तुति देकर भीड़ को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनके मशहूर गीत 52 गज का दामन पैर मटक चलूंगी, पर भीड़ का जोश सातवें आसमान पर पहुंच गया। देर रात तक भीड़ रेणका के गीतों पर ठुमके लगा रही थी।

विज्ञापन


महिलाओं और युवतियों ने हाथों में डांडिया लेकर समूह के साथ नृत्य किया। कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों ने भी संगीत की प्रस्तुतियों का लुत्फ उठाया और स्वादिष्ट व्यंजनों का जायका लिया। हरियाणवी सिंगर रेणुका पंवार के मंच पर आने से पहले एंकर ने आयोजित कार्यक्रम में दिए जाने वाले अवार्ड की जानकारी अतिथियों व उपस्थित लोगों के बीच साझा की। कार्यक्रम का लुत्फ उठाने के लिए जबर्दस्त भीड़ उमड़ी। पूरा परिसर भीड़ से खचाखच भरा हुआ था।
विज्ञापन

 हाथरस अमर उजाला डांडिया नाइट
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम राहुल पांडेय व एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया। मंच पर पहुंचीं रेणुका पंवार ने भक्ति गीत की प्रस्तुति के बाद लोगों को 52 गज का दामन व उड्या उड्या कबूतर सहित कई चर्चित गीतों पर झूमने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने लोगों की फरमाइश पर भी कई गीत सुनाए। इसके बाद उन्होंने डांडिया के लिए विशेष गीत गाकर माहौल को सांस्कृतिक रंग दे दिया। हर जुबां पर इस कार्यक्रम की तारीफ थी। 

अवार्ड जीतने के लिए जोड़ियों ने खूब लगाया दम

अमर उजाला के डांडिया उत्सव कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहीं विभिन्न प्रतियोगिताओं के पुरस्कार पाने की होड़ रही। देर रात तक आयोजित हुए कार्यक्रम में जोड़ियों ने इन अवार्ड पर कब्जा करने के लिए खूब मशक्कत की। इनमें सर्वश्रेष्ठ डांसिंग जोड़ी अवार्ड, सर्वश्रेष्ठ ड्रेसिंग जोड़ी अवार्ड, सर्वश्रेष्ठ युगल अवार्ड, सर्वश्रेष्ठ स्माइल अवार्ड आदि पुरस्कारों के लिए जोड़ों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। 

कार्यक्रम आयोजन में इनका रहा अहम योगदान
डांडिया उत्सव को सफल बनाने में शहर की कई प्रतिष्ठित संस्थाओं और कारोबारियों का सहयोग रहा। इनमें बीएमबी मसाले, ऋतु प्रोडक्ट, मोहता वेलनेस, बाबा फूड प्रोडेक्ट, रामोजी रिसोर्ट, धीर फूड, देव मोटर्स, मिस्टर कोकोनट, भैयाजी टाइल्स वर्ल्ड, आरके ज्वेलर्स, प्रेम रघु ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, दून पब्लिक स्कूल, मां दुर्गा डेंटल एंड इंप्लांट सेंटर, केमिल कलर, एसआरबी पब्लिक स्कूल, एसएस मार्ट, कल्याणदास रामबाबू एंड संस, आरपीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, टीवीएस अंजू मोटर्स, श्रीबलवंत सिंह पब्लिक स्कूल, बंसल एनर्जी सिस्टम, दीप इंटर कॉलेज, रेमंड्स विपिन बिहारी मुकेश कुमार, राहुल पेंट्स, यामाहा श्रीजी ऑटो, विनाका स्टूडियो, बर्गर कंपनी, भविष्य शर्मा होला गुरु आदि प्रमुख हैं। 
हाथरस अमर उजाला डांडिया नाइट
तिलक लगाकर व पुष्प वर्षा कर किया स्वागत
डांडिया उत्सव में भारतीय संस्कृति को कायम रखते हुए कार्यक्रम में पधारने वाले अतिथियों व श्रोताओं का रोली का तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। अतिथि सत्कार के इस अंदाज से श्रोता गदगद नजर आए।  

समाजसेवी महिला संगठनों की मौजूदगी रही अहम

अमर उजाला के डांडिया उत्सव में महिला समाजसेवी संगठनों के पदाधिकारियों व सदस्यों की उपस्थिति काफी अहम रही। कार्यक्रम में वार्ष्णेय महिला वेलफेयर, जॉयंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस डायमंड, जेसीआई विक्ट्री, जेसीआई हाथरस, अग्रवाल महिला सभा, भारत विकास परिषद की वनिता शाखा, अग्रवाल नारी जागृति मंच, जॉयंट्स वेलफेयर फाउंडेशन आदि संस्थाओं की पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed