फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   son of the former block pramukh of Sadabad died

Road Accident: दौसा में सड़क हादसा, सादाबाद के पूर्व ब्लॉक प्रमुख के पुत्र की मौत, चार माह पहले हुई थी शादी

Tue, 14 Apr 2026 05:07 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 14 Apr 2026 05:07 PM IST
सार

सौरभ निजी ट्रक को लेकर जयपुर जा रहे थे। दौसा के निकट अज्ञात वाहन ने उनके ट्रक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सौरभ ड्राइवर केबिन में ही बुरी तरह फंस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
son of the former block pramukh of Sadabad died
मृतक सौरभ चौधरी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

राजस्थान के दौसा जिले में 13 अप्रैल की सुबह चार बजे हुई दुर्घटना में बिसावर के नगला शेखा निवासी 32 वर्षीय सौरभ चौधरी की मौत हो गई। सौरभ सादाबाद के पूर्व ब्लॉक प्रमुख अशोक चौधरी के पुत्र थे।

विज्ञापन


सौरभ का चार माह पूर्व ही विवाह हुआ था। उनके पिता ने दो शादियां की थीं। वह अपनी मां के इकलौते पुत्र थे और उनकी एक ही सगी बहन है, जबकि उनके पिता की पहली पत्नी के दो पुत्र व एक पुत्री हैं। सौरभ की मौत की सूचना मिलते ही बिसावर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक सौरभ 13 अप्रैल की सुबह निजी ट्रक को लेकर जयपुर जा रहे थे। दौसा के निकट अज्ञात वाहन ने उनके ट्रक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सौरभ ड्राइवर केबिन में ही बुरी तरह फंस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने राहगीरों की मदद से मृतक के शव का ट्रक के केबिन से बाहर निकाला। सौरभ की मौत की सूचना पाकर उनकी पत्नी बेहोश हो गई। सीओ अमित पाठक ने बताया कि दुर्घटना राजस्थान में हुई है, इसलिए वहां की पुलिस ही कानूनी कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed