{"_id":"68151d212997b7e77b077a4d","slug":"son-in-laws-actions-proved-costly-notice-to-driver-hathras-news-c-56-1-sali1016-130975-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: दामाद की करतूत पड़ी भारी, वाहन चालक को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: दामाद की करतूत पड़ी भारी, वाहन चालक को नोटिस
Sat, 03 May 2025 12:59 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 03 May 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहपऊ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय नगला रामचंद्र में विभागीय वाहन चालक के दामाद के निरीक्षण करने पहुंचने के मामले में बीएसए ने सख्त रुख अपनाया है। बीएसए ने वाहन चालक को नोटिस जारी कर दिया है।
रामप्रकाश बेसिक शिक्षा विभाग में वाहन चालक के तौर पर कार्यरत है। सहपऊ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय नगला रामचंद्र के शिक्षक ने बीएसए को फोन पर सूचना दी थी कि बृहस्पतिवार की सुबह 7:15 बजे रामप्रकाश का दामाद विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचा। उसने कहा था कि उसे विभाग के एक जिला समन्वयक (डीसी) ने भेजा है। उस पर रुपये मांगने का भी आरोप है।
विद्यालय स्टाफ ने जब बीएसए कार्यालय में पता किया तो वहां उस नाम का कोई डीसी नहीं मिला, जो आरोपी ने बताया था, जिससे उसकी पोल खुल गई। मौके पर हंगामा खड़ा हो गया था। आरोपी स्कूल से भाग खड़ा हुआ था। बीएसए ने इस मामले की जांच खंड शिक्षाधिकारी सहपऊ को सौंपी है। बीएसए स्वाति भारती का कहना है कि वाहन चालक को हटाने के लिए नोटिस जारी किया गया है।