फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Solar Eclipse

कल सुबह लगेगा सूर्यग्रहण, आज लग जाएंगे सूतक

Sat, 20 Jun 2020 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Solar Eclipse
21 जून को साल का पहला सूर्यग्रहण लगेगा, जो कई मायनों में खास है। ग्रहण रविवार की सुबह करीब दस बजकर 20 मिनट से शुरू होकर दोपहर दो बजकर चार मिनट तक रहेगा। सूर्य ग्रहण का मध्य काल दोपहर बारह बजकर दस मिनट पर होगा। इसके पहले शनिवार की रात दस बजकर 20 मिनट पर सूतक काल शुरू हो जाएगा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। इस ग्रहण का विभिन्न राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन

आचार्य बल्लभ जी ने बताया कि सूर्य ग्रहण के 12 घंटे पहले सूतक काल लग जाएगा। सूतक काल 20 जून की रात दस बजकर बीस मिनट पर शुरू होगा। उन्होंने बताया कि 21 जून को मिथुन राशि में लगने वाला सूर्य ग्रहण शुभ नहीं है, क्योंकि इस दौरान कई ग्रहों की चाल विपरीत रहेगी। इस दौरान संबंधित ग्रहों के मंत्रों का जाप करने से राहत मिल सकती है। उन्होंने बताया कि इस बार ग्रहण मिथुन राशि में लग रहा है। मिथुन राशि में ग्रहों की स्थिति सूर्य, चंद्रमा, राहु, और बुध एक साथ हो रहे हैं। बुध, गुरु शुक्र और शनि वक्री है।
विज्ञापन

नवग्रह में केवल मंगल ही ऐसा है ग्रह है, जो संक्रमित नहीं हैं। वह अपने द्वादश भाव में है। ग्रहों की इतनी खराब स्थिति कभी नहीं रही है। जन मानस को बहुत बचकर रहना होगा। उन्होंने बताया कि ग्रहण से पहले स्नान करें। उसके बाद ग्रहण के दौरान भगवान का जाप करें। ग्रहण के मोक्ष के बाद मंदिर में अमावस्या का दान पुण्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकार रहेगा राशियों पर असर
मेष राशि वाले सबसे ज्यादा अपने मित्रों और भाई-बंधुओं पर ध्यान दें। वृषभ राशि वालों को बहुत सावधानी पूर्वक चलने का समय है। मिथुन राशि वालों के लिए अत्यंत खराब समय है। किसी प्रकार का कोई निर्णय न लें। कर्क राशि वालों को नेत्र विकार की आशंका रहेगी। सिंह राशि वालों को विवादास्पद चीज का समाना करना पड़ सकता है।

कन्या राशि वालों को शासन सत्ता के नुकसान की आशंका है। तुला राशि वाले सम्मान के प्रति सचेत रहें। वृश्चिक राशि वालों के लिए समय खतरनाक साबित होगा। घर से तब ही निकलें, जब जरूरी काम हो। धनु राशि वाले व्यवसाय से संबंधित कोई निर्णय नहीं लें। मकर राशि की स्थिति ठीकठाक रहेगी। कुंभ राशि वालों को संतान पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। मीन राशि वाले स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed