फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Snatched the son from his mother lap and killed him on the edge of the cot.

हैवानियत: पत्नी को पीटा, बेटे को मां की गोद से छीन चारपाई की पाटी पर दे मारा, मौत

Sun, 23 Jul 2023 10:27 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 23 Jul 2023 10:27 PM IST
सार

योगेश पत्नी के साथ मारपीट करने लगा और उसकी गोद से कन्हैया को छीनकर चरपाई पर पटका तो उसका सिर चरपाई की पाटी में जा लगा और मौके पर ही मासूम की मौत हो गई।

विज्ञापन
Snatched the son from his mother lap and killed him on the edge of the cot.
मासूम बेटे को पटक कर मारने वाला पिता योगेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस में सासनी के गांव खेड़ा फिरोजपुर में शराब पीने को लेकर पत्नी के टोकने पर युवक योगेश आपा खो बैठा और पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। पत्नी की गोद से ढाई माह के मासूम बेटे को छीनकर चारपाई पर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी भागने लगा तो परिजनों और ग्रामीणों ने उसे दबोच लिया और पकड़कर रस्सी से बांध दिया। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया। 

विज्ञापन


घटना शनिवार रात करीब एक बजे की है। योगेश के पिता धनश्याम की तहरीर पर पुलिस ने घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। योगेश मजदूरी करता है और तीन साल पहले उसकी शादी अलीगढ़ के गांव मानसिंह नगला निवासी डाली के साथ हुई थी। दोनों के दो पुत्र विराट (2) और ढाई माह का कन्हैया थे। परिजनों का कहना है कि योगेश शराब के नशे में था और डाली से उसकी शराब पीने को लेकर कहासुनी हो रही थी। 
विज्ञापन


योगेश पत्नी के साथ मारपीट करने लगा और उसकी गोद से कन्हैया को छीनकर चरपाई पर पटका तो उसका सिर चरपाई की पाटी में जा लगा और मौके पर ही मासूम की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कन्हैया का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed