Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Six roads and drains will be transformed, 6.09 crore approved

Hathras News: छह सड़कों व नाले की बदलेगी सूरत, 6.09 करोड़ मंजूर

Sat, 28 Nov 2026 01:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 28 Nov 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Six roads and drains will be transformed, 6.09 crore approved
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
हाथरस। वित्तीय वर्ष 2026-27 में राज्य सड़क निधि के तहत जिले की छह प्रमुख सड़कों की विशेष मरम्मत व आरसीसी नाला निर्माण के लिए शासन ने प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। कुल 7.658 किमी लंबाई के इन कार्यों पर 6 करोड़ 9 लाख 22 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने के लिए शासन ने पहली किस्त के रूप में ददो करोड़ 13 लाख 22 हजार रुपये की धनराशि अवमुक्त कर दी है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार वर्मा ने बताया कि शासनादेश में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सक्षम स्तर से प्राविधिक और तकनीकी स्वीकृति प्राप्त होने के बाद ही कार्य प्रारंभ कराया जाए। इन कार्यों के पूरा होने से सादाबाद, मुरसान, सासनी और सिकंदराराऊ क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों व राहगीरों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


इन छह प्रमुख कार्यों को मिली हरी झंडी

-मुरसान-सादाबाद मार्ग : इस मार्ग के 0.650 किलोमीटर क्षतिग्रस्त हिस्से की विशेष मरम्मत के लिए 178.64 लाख रुपये की लागत स्वीकृत की गई है, जिसके सापेक्ष 62.52 लाख रुपये अवमुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सासनी-जसराना-मडराक मार्ग : इस प्रमुख मार्ग के 0.900 किलोमीटर भाग की विशेष मरम्मत पर 164.39 लाख रुपये खर्च होंगे, इसके लिए पहली किस्त में 57.54 लाख रुपये जारी हुए हैं।
-गोपी-भिलावली से भुडिया मार्ग : इस सड़क के 4.040 किलोमीटर लंबे हिस्से के कायाकल्प के लिए 110.38 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है, जिसमें से 38.63 लाख रुपये अवमुक्त किए गए हैं।
-पुराना एनएच-91 सिकंदराराऊ शहरी भाग में आरसीसी नाला निर्माण : कस्बे में जल निकासी की समस्या दूर करने के लिए 0.418 किलोमीटर लंबाई में विशेष मरम्मत के अंतर्गत आरसीसी नाला निर्माण कराया जाएगा। इस पर 66.75 लाख रुपये की लागत आएगी और 23.36 लाख रुपये जारी किए गए हैं।
-नगला केशो-नानऊ मार्ग से कौमरी मार्ग : इस 1.100 किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग की विशेष मरम्मत के लिए 45.52 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं, जिसके लिए 15.93 लाख रुपये अवमुक्त किए गए हैं।

सादाबाद से कूपा मार्ग : इस 0.550 किलोमीटर लंबे मार्ग की विशेष मरम्मत पर 43.54 लाख रुपये खर्च होंगे, इसके लिए पहली किस्त में 15.24 लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed