{"_id":"6654b7732983f010c404bf84","slug":"six-month-old-girl-health-deteriorated-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: छह माह की बच्ची की तबीयत बिगड़ी, बुखार में टीके लगाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: छह माह की बच्ची की तबीयत बिगड़ी, बुखार में टीके लगाने का आरोप
Mon, 27 May 2024 10:10 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 27 May 2024 10:10 PM IST
सार
बच्ची के परिजन ने आरोप लगाया कि 25 मई को स्वास्थ्य टीम ने गांव में कई छोटे बच्चों को टीकाकरण कराया है। इस दौरान उनकी छह माह की बेटी मन्नत को भी स्वास्थ्य टीम ने चार टीके लगाए, जबकि उसको बुखार आ रहा था। टीके लगने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
टीकाकरण से बच्ची की हालत बिगड़ने के बाद सीएमओ से शिकायत करता पीड़ित
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में मुरसान ब्लॉक के गांव नगला मोती राय में एक छह माह की बच्ची तबीयत बिगड़ गई। परिजनों का कहना है कि बुखार आने पर भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्ची को टीका लगा दिया। परिजनों ने 27 मई को सीएचसी पर पहुंचे मुख्य चिकित्साधिकारी से इसकी शिकायत की।
विज्ञापन
गांव नगला मोतीराय निवासी कुलदीप पुत्र रोशन का कहना है कि 25 मई को स्वास्थ्य टीम ने गांव में कई छोटे बच्चों को टीकाकरण कराया है। इस दौरान उनकी छह माह की बेटी मन्नत को भी स्वास्थ्य टीम ने चार टीके लगाए, जबकि उसको बुखार आ रहा था। टीके लगने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। उसे बुखार व उल्टी सहित अन्य परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
उसे उपचार के लिए हाथरस के निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन निजी चिकित्सकों ने उसकी हालत को गंभीर बताते हुए उपचार देने से मना कर दिया है। इसके बाद कुलदीप व उनके परिजन बच्ची को मुरसान सीएचसी लेकर पहुंचे। सीएमओ डाॅ.मंजीत सिंह का कहना है कि टीका लगने के बाद बुखार आना स्वाभाविक है। बच्ची जल्दी स्वस्थ हो जाएगी।
विज्ञापन