फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Six-month-old boy dies after consuming tobacco toothpaste

Hathras: खेलते-खेलते बच्चे ने खाया तंबाकू वाला दंत मंजन, छह माह के मासूम की मौत, परिवार में छाया मातम

Thu, 11 Dec 2025 01:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Thu, 11 Dec 2025 01:07 AM IST
सार

राजू मजदूरी करने गए हुए थे। घर पर उनकी पत्नी और बालक हसन था। उनकी पत्नी रसोई में काम कर रही थी, बालक आंगन में खेल रहा था। खेलते-खेलते उसने तंबाकू वाले दंत मंजन का सेवन कर लिया और उसकी हालत बिगड़ गई।

विज्ञापन
Six-month-old boy dies after consuming tobacco toothpaste
हाथरस का बागला जिला अस्पताल - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के इगलास क्षेत्र के गांव कारस में 10 दिसंबर शाम को एक छह माह के बच्चे हसन ने तंबाकू वाले दंत मंजन का सेवन कर लिया। बच्चे की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर हाथरस के जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


घटना 10 दिसंबर शाम करीब चार बजे की है। घटना के समय बच्चे के पिता राजू मजदूरी करने गए हुए थे। घर पर उनकी पत्नी और बालक हसन था। राजू ने बताया कि घटना के समय उनकी पत्नी रसोई में काम कर रही थी, बालक आंगन में खेल रहा था। खेलते-खेलते उसने तंबाकू वाले दंत मंजन का सेवन कर लिया और उसकी हालत बिगड़ गई। इसकी सूचना पर राजू भी घर पहुंचे और आनन-फानन बच्चे को लेकर हाथरस के जिला अस्पताल लेकर आए। बच्चे की मृत्यु के बाद रोते-बिलखते परिजन शव लेकर गांव लौट गए।
विज्ञापन


बच्चों के लिए तो सीधा जहर है तंबाकू वाला दंत मंजन
जिला अस्पताल मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सूर्य प्रकाश ने बताया कि तंबाकू वाले दंत मंजन का इस्तेमाल जानलेवा हो सकता है। यह फेफड़ों, हृदय, मुंह, आंतों और दिमाग के लिए घातक होता है। दांतों के दर्द निवारक के तौर पर लोग इसका इस्तेमाल करते हैं, लेकिन यह धारणा गलत है। बच्चों के लिए सीधा जहर है। इसे घर में भी नहीं रखना चाहिए। दांतों की समस्या पर चिकित्सक की सलाह से उपचार कराएं, किसी भ्रम में न आएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed