{"_id":"673a27eb0d6063c0c80adf42","slug":"six-buses-left-from-hathras-for-elections-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"खैर उपचुनाव: चुनाव के लिए हाथरस से रवाना हुईं छह बसें, 22 नवंबर को होगी बसों की वापसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खैर उपचुनाव: चुनाव के लिए हाथरस से रवाना हुईं छह बसें, 22 नवंबर को होगी बसों की वापसी
Sun, 17 Nov 2024 10:59 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 17 Nov 2024 10:59 PM IST
सार
हाथरस डिपो में कुल 66 बसें हैं, जोकि सहालग में अक्सर कम साबित होती हैं। अब इन बसों में से छह बसों को विधानसभा के उप चुनाव के लिए पुलिस फोर्स व होम गाड्स को लेकर रवाना किया है। ऐसे में बसों का और अधिक संकट रहेगा।
विज्ञापन
रोडवेज बस
- फोटो : संवाद
विस्तार
विधानसभा के उप चुनाव को लेकर हाथरस डिपो की छह बसों को रवाना किया गया है। इसमें अधिकांश बसें खैर के उप चुनाव में फोर्स को लेकर रवाना हुई हैं। इधर, सहालग में बसों की कमी से यात्रियों को परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
हाथरस डिपो में कुल 66 बसें हैं, जोकि सहालग में अक्सर कम साबित होती हैं। अब इन बसों में से छह बसों को विधानसभा के उप चुनाव के लिए पुलिस फोर्स व होम गाड्स को लेकर रवाना किया है। ऐसे में बसों का और अधिक संकट रहेगा। चुनाव के लिए जो बसें भेजी गई हैं वह सभी नई कंडीशन की बसें हैं। इन बसों को लखनऊ, देहरादून आदि के लिए चलाया जा रहा था।
विज्ञापन
अब आगरा-अलीगढ़ आदि मार्ग पर चलने वाली बसों को लखनऊ आदि लंबे मार्ग पर तैनात किया गया है। कार्यवाहक स्टेशन प्रभारी हरिओम राना ने बताया कि यह बसें 21 नवंबर तक के लिए रवाना की गई हैं। 22 को इन बसों को फिर रोड पर संचालित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन