{"_id":"607c65458ebc3e590a00591a","slug":"silence-all-around-police-patrolling-on-the-streets-sikandhra-rahu-news-ali261383383","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारों तरफ सन्नाटा, सड़कों पर पुलिस की गश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारों तरफ सन्नाटा, सड़कों पर पुलिस की गश्त
विज्ञापन
कर्फ्यू में गश्त करते कोतवाल प्रवेश राना।
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते प्रदेश सरकार द्वारा लागू किए गए कोरोना कर्फ्यू का क्षेत्र में व्यापक असर दिखा। दवा की दुकानों को छोड़कर शेष बाजार पूरी तरह बंद रहे। सड़कों पर दिन भर सन्नाटा पसरा रहा। इक्का-दुक्का लोगों की ही सड़कों पर आवाजाही दिखी।
दिन भर सड़कों पर पुलिस की गश्त रही। पुलिस की सख्ती का ही असर था कि सड़कों पर कोई भी बिना मास्क के नहीं दिखा। इस बीच नगर पालिका सिकंदराराऊ और नगर पंचायत पुरदिलनगर ने दोनों कस्बों में सैनिटाइजेशन भी कराया।
शनिवार की रात्रि आठ बजे से यह कर्फ्यू लागू हो गया था। लोग घरों में बंद हो गए। रविवार की सुबह से ही पूरे नगर के बाजार बंद नजर आए। यहां तक कि नवरात्र के बावजूद लोग न तो फूलमालाएं खरीदने और न हीं मंदिरों में पूजा करने।
विज्ञापन
बाजारों में केवल दवाओं की कुछ दुकानें ही खुली नजर आईं। उल्लेखनीय है कि जिले का ज्यादातर पुलिस बल नजदीकी जिलों में पंचायत चुनाव की ड्यूटी गया है। कम पुलिस बल के बावजूद कोतवाल प्रवेश राणा, इंस्पेक्टर क्राइम योगेंद्र सिंह और महिला पुलिस बल पूरे दिन क्षेत्र में गश्त करता नजर आया। लोग अपने घरों के बाहर बैठकर ही बतियाते नजर आए।

कोरोना कर्फ्यू के चलते बाजार में पसरा सन्नाटा।- फोटो : SIKANDHRA RAHU

पुरदिलनगर में सैनिटाइजेशन करते कर्मी।- फोटो : SIKANDHRA RAHU