{"_id":"6aa0789f42ca69b2930539d7","slug":"villagers-troubled-by-dilapidated-roads-and-waterlogging-are-receiving-nothing-but-assurances-hathras-news-c-56-1-hts1006-153885-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बदहाल रास्तों व जलभराव से परेशान ग्रामीणों को मिल रहा सिर्फ आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बदहाल रास्तों व जलभराव से परेशान ग्रामीणों को मिल रहा सिर्फ आश्वासन
Wed, 09 Sep 2026 02:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 09 Sep 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
बिसावर अड्डे से रदोई सराय दाऊद जलभराव और गड्ढों से बदहाल मार्ग। फोटो - वीडियोग्रैब
- फोटो : samvad
कस्बा बिसावर अड्डे से रदोई सराय दाऊद को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग लंबे समय से खराब है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिनमें बारिश के दिनों में पानी भर जाता है। इससे राहगीरों को गड्ढों का अंदाजा नहीं लग पाता और दोपहिया वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं। ग्रामीण व विद्यार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रास्तों की मरम्मत कराने के नाम पर अधिकारी सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं।
मथुरा जिले के कई गांवों के ग्रामीण इसी मार्ग से बिसावर बाजार आते-जाते हैं। यह बिसावर क्षेत्र का प्रमुख बाजार है, इसलिए रोजाना बड़ी संख्या में लोग इसका उपयोग करते हैं। सड़क की खराब हालत से किसानों और अन्य ग्रामीणों को भी भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है। बरसात में यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है, जब सड़क पर पानी और कीचड़ जमा हो जाता है। ऐसे में पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है, जिससे स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं को भी दिक्कत होती है। ग्रामीणों ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से कई बार शिकायत की है, पर कोई स्थायी समाधान नहीं मिला। उनका कहना है कि गड्ढों और जलभराव के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
हो सकती है कभी भी बड़ी घटना
ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की बदहाली को लेकर उन्होंने कई बार अधिकारियों से संपर्क किया है। जनप्रतिनिधियों से भी इस समस्या के समाधान की गुहार लगाई गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सड़क पर जमा पानी और कीचड़ के कारण पैदल चलना भी बेहद मुश्किल हो जाता है। विशेषकर स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं को रोज इस परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का मानना है कि इस मार्ग पर कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता सुरेश चौधरी ने बताया कि सड़क के मरम्मत कार्य के लिए एक अनुमान तैयार किया जा रहा है। यह अनुमान तैयार होने के बाद आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी।