फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: BJYMO state president consoles Krishna's family members

हाथरस : भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष ने बंधाया कृष्णा के परिजनों को ढांढस

Wed, 23 Feb 2022 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Hathras: BJYMO state president consoles Krishna's family members
हाथरस : कृष्णा यादव के निधन पर परिजनों को सांत्वना देते भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष - फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
विज्ञापन

भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री कृष्णा यादव की मौत के बाद भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी ने मंगलवार की शाम को नगर के मोहल्ला गौसगंज स्थित उनके आवास पर पहुंचकर पीड़ित परिवार के प्रति सांत्वना प्रकट की। उन्होंने परिवार को आश्वस्त किया कि इस घटना के दोषी किसी भी सूरत में बच नहीं पाएंगे। कृष्णा पार्टी के प्रति पूरी तरह समर्पित थे। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ कृष्णा के घर पर जमा रही।
द्विवेदी ने मृतक के पजिनों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कृष्णा यादव भाजपा के निष्ठावान युवा कार्यकर्ता थे। उनकी निष्ठा को देखते हुए उनको जिले में युवा मोर्चा के महामंत्री जैसा महत्वपूर्ण पद दिया गया था। इस पद पर रहते हुए उन्होंने काफी काम किया। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा को भुलाया नहीं जा सकता। परिजनों को द्विवेदी को आश्वस्त किया कि कृष्णा का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी। वह जिला और लखनऊ के पुलिस अधिकारियों के अलावा गृह मंत्रालय से भी बात कर इस घटना का जल्द से जल्द खुलासा कराने की मांग करेंगे। भाजयुमो के क्षेत्रीय मंत्री मनीष गौतम और जिलाध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री ने कहा कि उन्हें इस घटना से मानसिक आघात पहुंचा है।
विज्ञापन

कृष्णा के स्थान की भरपाई सहज नहीं है। इस अवसर पर मोहल्ला वासियों और भाजपा के नेताओं ने मांग की कि मोहल्ला के गौसगंज चौक का नाम कृष्णा चौक रखा जाए, ताकि उनकी स्मृति को हमेशा ताजा रखा जा सके। शोक प्रकट करने वालों में महामंत्री रजत चौधरी, जिला उपाध्यक्ष अंकुश गौड़, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ऋषभराज शर्मा, नवनीत गौतम, अभिषेक शर्मा, नितिन गौतम, कुलवीर यादव, निखिल माहेश्वरी, राज वार्ष्णेय, मनोज यादव, अमन गुप्ता, संतोष पौरुष, शशिवाला वार्ष्णेय आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर में पुलिस बल रहा तैनात
सिकंदराराऊ। इस घटना के बाद के माहौल को देखते हुए मंगलवार को नगर के कई स्थानों पर एहतियातन पुलिस बल तैनात रहा। हालांकि नगर में तनाव जैसी कोई बात नजर नहीं आई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed