फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Shopkeepers will have to take temporary registration in the fair

Hathras News: मेले में दुकानदारों को लेना होगा अस्थायी पंजीयन

Thu, 24 Aug 2023 12:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 24 Aug 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Shopkeepers will have to take temporary registration in the fair
मेला श्रीदाऊजी महाराज के आयोजन पर इस बार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की नजर रहेगी। मेले में इस बार बड़ी दुकानें लगाने वालों और खेल-तमाशे वालों को खरीद-बिक्री का पूरा ब्योरा रखना होगा। उन्हें जीएसटी के अस्थायी पंजीयन भी लेने होंगे।
विज्ञापन





मेला श्रीदाऊजी महाराज का ठेका करोड़ों में उठने का पूरा फायदा जीएसटी विभाग लेना चाहता है। अब ठेकेदार को तो जीएसटी का भुगतान करना ही पड़ेगा, खेल-तमाशे वालों और दुकानदारों को भी अपनी अनुमानित कमाई का ब्योरा देते हुए जीएसटी का अस्थायी पंजीयन लेना होगा। इस पंजीयन के जरिए माल बिक्री व सेवा देने वाली संस्थाओं को जीएसटी का भुगतान करना होगा। अभी तक मेले में होने वाली जीएसटी की चोरी को काफी हद तक रोका जा सकेगा।
विज्ञापन






पूर्व में मनोरंजन कर विभाग वसूलता था राजस्व

जीएसटी लगने के बाद मेला आयोजन से सरकार को राजस्व की वसूली पूरी तरह बंद हो गई है, जबकि जीएसटी लगने से पहले मनोरंजन कर मेला के तमाम खेल तमाशे वालों से राजस्व वसूल कर सरकार को देता था, लेकिन जीएसटी लगने के बाद से राजस्व की ओर से सभी का ध्यान हट गया। जिला प्रशासन के साथ जीएसटी महकमा भी आयोजित मेले से राजस्व वसूलने की ओर ध्यान नहीं दे रहा, जबकि मनोरंजन कर विभाग व उसके अधिकारियों को स्टेट जीएसटी में समायोजित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन






मेला आदि के आयोजनों में व्यापारिक रूप से प्रतिभाग करने वालों को जीएसटी के अंतर्गत कैजुअल डीलर की कैटेगरी में डाला गया है। उन्हें चाहिए कि वह एक निर्धारित समय के लिए जीएसटी का अस्थायी पंजीयन लेकर कारोबार करें। इसमें उन्हें अपने टर्नओवर के आधार पर अनुमानित जीएसटी अग्रिम भी जमा करनी होगी।
-गिरीश शर्मा, वरिष्ठ कर अधिवक्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed