{"_id":"693f1ebda4ba0df08b052f9a","slug":"shocked-by-two-deaths-woman-attempts-suicide-hathras-news-c-56-1-hts1004-141739-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: दो मौतों से सदमे में महिला, खुदकुशी का किया प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: दो मौतों से सदमे में महिला, खुदकुशी का किया प्रयास
विज्ञापन
दो घंटे के अंतराल पर पति और देवर की मौत से महिला सदमे में है। इसी सदमे में महिला ने फंदे पर लटककर आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने उसे बचा लिया। रविवार को परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए, जहां उसका उपचार किया गया।
गांव कोटा के रहने वाले कुंवरपाल (35) की 11 दिसंबर की सुबह अचानक मौत हो गई थी। चिकित्सकों ने हार्टअटैक की आशंका जाहिर की थी। कुंवरपाल की मौत से छोटा भाई बॉबी सदमे में आ गया था। भाई की मौत के लगभग दो घंटे बाद ही बॉबी ने भी दम तोड़ दिया था। दो मौतों से परिवार में कोहराम मच गया था। गांव के लोग भी हैरान थे तथा घटना से काफी भावुक थे। दोनों भाइयों के निधन से परिवार में केवल कुंवरपाल की पत्नी व दो बच्चे रह गए हैं। बताते हैं कि पति व देवर के जाने से पत्नी सदमे में चली गई हैं। रविवार को परिजन गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए, जहां उन्हें भर्ती किया गया। उनके गले पर चोट के निशान थे। परिजन व चिकित्सक के अनुसार दो दिन पहले महिला ने आत्महत्या का प्रयास किया था तथा गले में फंदा डाल लिया था। वक्त रहते परिजनों ने उसे बचा लिया था। रविवार की सुबह गले में दिक्कत होने पर परिजन जिला अस्पताल लाए। घटना से महिला तो सदमे में हैं ही, साथ ही रिश्तेदार व आस-पड़ोस के लोग भी चिंतित हैं।