फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Server down, ARTO work halted for two days

Hathras News: सर्वर डाउन, दो दिन से ठप पड़े एआरटीओ के कार्य

Sun, 07 Apr 2024 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Server down, ARTO work halted for two days
आरटीओ दफ्तर में सर्वर ठप होने के चलते पूछताछ करते वाहन मालिक। संवाद - फोटो : samavd
संभागीय परिहवन कार्यालय हाथरस में दो दिन से सर्वर ठप होने के चलते वाहन स्वामियों को दिक्कत हो रही है। निर्धारित तिथि पर काम न होने पर आगे की तिथि दी जा रही है।
विज्ञापन


एआरटीओ कार्यलय में शुक्रवार को ठप हुआ सर्वर शनिवार को भी शुरू नहीं हुआ। इसके चलते यहां रोज बनने वाले लगभग 25 स्थाई लाइसेंस का बायोमेट्रिक नहीं किया जा सका। दो दिन में 50 स्थाई लाइसेंस के बॉयोमेट्रिक अधर में लटक गए हैं। कार्यालय में रोज औसतन 10 वाहनों की फिटनेस होती है। यानि दो दिन में 20 से अधिक वाहनों की फिटनेस भी अधर में लटक गई है। इसी तरह लगभग 125 नए वाहनों के पंजीयन भी अधर में लटके हुए हैं। इसके साथ ही वाहनों के स्थानांतरण आदि के तमाम काम नहीं हो पा रहे। माना जा रहा है कि इंटरनेट में आई कमी के कारण कार्यालय में वाहन व सारथी दोनों सर्वर ठप हो गए हैं, जिन्हें सही कराए जाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन



शुक्रवार से कार्यालय में इंटरनेट आदि की कमी के चलते सर्वर ठप है। फिटनेस व लाइसेंस आदि के आवेदकों को नई तिथियां दी जा रही हैं। काम शुरू होते ही उनके लंबित कार्य पूरे कर दिए जाएंगे।,,,,,,,,, नीतू सिंह, एआरटीओ, हाथरस।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed