{"_id":"67519c771d4e25992d01991a","slug":"senior-commercial-superintendent-of-railways-died-of-heart-attack-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: लगातार आ रहे हृदयघात से मौत के मामले, रेलवे के प्रवर वाणिज्य अधीक्षक सहित तीन की हार्टअटैक से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: लगातार आ रहे हृदयघात से मौत के मामले, रेलवे के प्रवर वाणिज्य अधीक्षक सहित तीन की हार्टअटैक से मौत
Thu, 05 Dec 2024 05:58 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 05 Dec 2024 05:58 PM IST
सार
हाथरस सिटी स्टेशन पर प्रवर वाणिज्य अधीक्षक भूकेश कुमार की पंप पर नहाते समय अचानक तबियत बिगड़ गई। स्टेशन मास्टर ने उन्हें एम्ब्यूलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
हार्ट अटैक
- फोटो : Freepik.com
विस्तार
हाथरस जिले में लगातार हृदयघात से लोगों की मौत हो रही है। 5 दिसंबर को भी एक रेलवे कर्मी सहित तीन लोगों की ह़्दयघात से मौत हुई है। इसमें एक महिला की खाना बनाते समय तबियत बिगड़ी तो एक बुजुर्ग की बैठे-बैठे अचेत हो गए। तीनों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां इन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
हाथरस सिटी स्टेशन पर प्रवर वाणिज्य अधीक्षक के पद पर तैनात भूकेश कुमार की 5 दिसंबर को आठ बजे से आरक्षण काउंटर पर ड्यूटी थी। वह कार्यालय में करीब साढ़े सात बजे पहुंच गए। यहां से वह किसी कार्य के लिए बाहर निकल गए। बताया गया कि स्टेशन परिसर के आईओडब्ल्यू कार्यालय पर लगे पंप पर नहाते समय अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई। स्टेशन मास्टर ने उन्हें एम्ब्यूलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। करीब 50 वर्षीय भूकेश कुमार मूल रूप से अलवर जिले के बृज नगर के निवासी थे, हाल में वह मथुरा में रह रहे थे।
विज्ञापन
इसी तरह शहर के माया टाकीज निकट निवासी 46 वर्षीय सीमा पाराशर रसोई में काम कर रहीं थी, अचानक तबियत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नगला बुस निवासी बुजुर्ग ओम प्रकाश उम्र 68 वर्ष कुछ दिन पहले आगरा से अपना इलाज करा कर लौटे थे। बृहस्पतिवार को उनकी तबियत घर पर बैठे बैठे बिगड़ गई। परिजन बागला जिला अस्पताल लेकर पहुंंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीएमएस सूर्य प्रकाश ने बताया कि इन दिनों रक्तचाप बढ़ने के मरीज आ रहे हैं। इस व्यस्तम जिंदगी में तनाव लेने से बचें। उन्होंने कहा कि खान-पान बेहतर रखें,जिससे कि स्वस्थ रह सके।
विज्ञापन