{"_id":"6aee3071e7c88a2c3b0f4327","slug":"sdm-will-conduct-on-site-inspection-of-board-examination-centers-hathras-news-c-56-1-sali1016-156753-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बोर्ड परीक्षा केंद्रों का एसडीएम करेंगे स्थलीय निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बोर्ड परीक्षा केंद्रों का एसडीएम करेंगे स्थलीय निरीक्षण
Sat, 07 Nov 2026 01:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 07 Nov 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
हाथरस। वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के लिए ऑनलाइन चयनित परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं के लिए जिलाधिकारी सत्यप्रकाश पटेल ने निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि जिन परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण और जांच अभी लंबित है, उनका संबंधित एसडीएम शीघ्र निरीक्षण कर विस्तृत आख्या उपलब्ध कराएंगे।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई जनपद स्तरीय समिति की बैठक में डीएम ने तहसीलवार परीक्षा केंद्रों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर शासन के निर्धारित मानकों के अनुसार व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। केंद्रों तक पहुंचने के लिए उचित मार्ग, पर्याप्त रोशनी, बिजली, पेयजल और फर्नीचर की व्यवस्था होनी चाहिए।
इसके अलावा सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और वॉयस रिकॉर्डिंग की व्यवस्था अनिवार्य रूप से उपलब्ध हो। स्ट्रांग रूम सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी बारीकी से जांच की जाए। डीएम ने स्पष्ट किया कि परीक्षा केंद्रों के निर्धारण और व्यवस्थाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।