फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   SDM, PD inspected to diagnose waterlogging

जलभराव के निदान के लिए एसडीएम, पीडी ने किया निरीक्षण

Tue, 29 Jun 2021 11:34 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
SDM, PD inspected to diagnose waterlogging
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव नगला ताल में नानऊ रोड पर वर्षों से चली आ रही जलभराव की समस्या को लेकर प्रशासन गंभीर है। जिलाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को एसडीएम विजय कुमार शर्मा एवं प्रभारी खंड विकास अधिकारी परियोजना निदेशक एके मिश्र ने अधीनस्थों के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
कई घंटे तक हुई माथापच्ची के बाद अधिकारियों को ऐसी कोई जगह नहीं दिखी, जहां से जलनिकासी का इंतजाम कराया जा सके। लेखपाल और पंचायत सचिव ने सुझाव दिया कि जल निकासी की समस्या के निदान के लिए पक्की नाली का निर्माण कराया जाए, ताकि सड़क से पानी दूर स्थान पर जा सके।
विज्ञापन

भविष्य में बारिश का मौसम आने वाला है, जिससे स्थिति और भयावह हो सकती है। उन्होंने अधीनस्थों को निर्देश दिए कि एक-दो दिन में जगह तलाश कर पक्की नाली का निर्माण कराया जाए, ताकि जलनिकासी की सुविधा हो सके। इस मौके पर लेखपाल रामजीलाल, सचिव उमलेश यादव एवं जेई आरईएस राकेश शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed